Lok Sabha Election 2024: अशोक गहलोत का अमेठी से है 42 साल पुराना नाता, गहलोत ने खुद किया खुलासा

Lok Sabha Election 2024: अशोक गहलोत ने अमेठी से अपना 42 साल पुराना नाता बताया. उन्होंने राजीव गांधी के पहले चुनाव के समय का जिक्र किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत.

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी के वरिष्ठ कांग्रेस पर्यवेक्षक बनाए गए हैं. अशोक गहलोत अमेठी ब्लॉक के गंगोली गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने अमेठी से अपने 42 साल पुराने नाते को याद किया. अशोक गहलोत ने कहा कि मैं राजीव गांधी के पहले चुनाव में एक महीने यहां रहा हूं. यहां लोगों में गांधी परिवार के प्रति प्यार और अपनत्व को नजदीक से देखा है. जज्बा आज लोगों में दिखाई दे रहा है. ये चुनाव जनता खुद लड़ रही है.

"गांधी परिवार ने अमेठी को विकसित क्षेत्र बनाया"  

अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों में आक्रोश भरी खामोशी दिख रही है. भाजपा के नापाक मंसूबों से देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, जिसको देशवासियों ने भांप लिया है. जनता बदलाव के मूड में है. उन्होंने कहा कि अमेठी बहुत पिछड़ा और विकसित क्षेत्र था, जिसे गांधी परिवार ने समृद्ध और खुशहाल बनाते हुए इसकी पहचान देश दुनियां में बनाई है. कांगेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की. अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने 40 साल से समर्पित भाव से जमीन पर कार्य करने वाले व्यक्ति को टिकट देकर आम कार्यकर्ता सम्मान बढ़ाया है. 

Advertisement

अशोक गहलोत ने कांग्रेस न्याय पत्र को देश के भविष्य का रोड मैप बताया 

अशोक गहलोत ने कांग्रेस न्याय पत्र को देश के भविष्य का रोड मैप बताते हुए कहा कि इसमें उल्लेखित गारंटिया, युवा, महिला, किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग को तो संबल देने वाली तो हैं ही. साथ ही विकास कि नई प्रतिबद्धता भी दिखाती हैं. उन्होंने अपने काल में शुरू की गई राजस्थान की चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 25 लाख के नि:शुल्क इलाज, वृद्धवस्था पेंशन, शहरी नरेगा का उल्लेख करते हुए बताया कि राजस्थान के इस लोक कल्याणकारी मॉडल को कांग्रेस ने न्याय पत्र में शामिल  किया है.

Advertisement

2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था 

अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा की स्मृति ईरानी मैदान में हैं. 2019 में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को हराया था. इस बार राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने इस बार किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. 

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री और अमेठी ब्लॉक् प्रभारी रमेश बोराणा, प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष और संयुक्त ब्लॉक प्रभारी हेम सिंह गहलोत, अमेठीब ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमिण तिवारी, विधा सभा प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने संबोधित किया. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तपने लगी है धरती, श्रीगंगानगर में 46 डिग्री पारा पहुंचा, इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट