राजस्थान के युवक को लूट ले गई यूपी की दुल्हनिया! शादी के 20 दिन बाद बर्तन धोने के बहाने गहने लेकर फरार

पीड़ित अनिल ने पहले थाने के चक्कर काटे, लेकिन जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने बांदीकुई न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के सख्त आदेश के बाद अब बसवा थाना पुलिस ने शिवानी समेत 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दौसा की 'लुटेरी दुल्हन': 3.50 लाख में हुआ 'एग्रीमेंट वाला विवाह', 20 दिन बाद बर्तन धोने के बहाने गहने लेकर रफूचक्कर!
NDTV Reporter

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले से ठगी की एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां एक युवक को शादी के नाम पर न केवल 3.50 लाख रुपये की चपत लगाई गई, बल्कि घरआई दुल्हन सारा 'माल-पानी' भी समेटकर फरार हो गई. अब पीड़ित न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के बाद अदालत की शरण में पहुंचा है.

एग्रीमेंट वाली शादी और फिर 'द गेम'

मामला बांदीकुई विधानसभा के बसवा थाना इलाके का है. बनापुरा गांव के रहने वाले अनिल कुमार को घर बसाने का सपना दिखाया गया था. बिचौलियों ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की रहने वाली शिवानी नाम की युवती से उसका रिश्ता तय कराया. सौदा हुआ साढ़े तीन लाख रुपये में. 10 दिसंबर 2025 को बाकायदा स्टाम्प पेपर पर 'एग्रीमेंट' तैयार हुआ और रस्मों के नाम पर खानापूर्ति कर शादी करा दी गई. पीड़ित को भरोसा दिया गया था कि जल्द ही कोर्ट मैरिज भी करा दी जाएगी.

बर्तन साफ करने निकली और घर कर गई साफ!

शादी के महज 20 दिन ही बीते थे कि 30 दिसंबर को दुल्हन शिवानी ने अपना असली रंग दिखा दिया. वह सुबह 'बर्तन साफ करने' के बहाने घर से बाहर निकली, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी. जब परिजनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दुल्हन अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और 10 हजार रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो चुकी थी.

पुलिस की 'लिव-इन' थ्योरी और कोर्ट का आदेश

पीड़ित अनिल ने पहले थाने के चक्कर काटे, लेकिन जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने बांदीकुई न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के सख्त आदेश के बाद अब बसवा थाना पुलिस ने शिवानी समेत 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement

जांच अधिकारी मनोहर लाल ने बताया, 'न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि महिला 'लिव-इन रिलेशनशिप' के तौर पर रह रही थी. परिवादी ने 20 हजार रुपये के लेनदेन के कुछ दस्तावेज भी दिए हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.'

ये भी पढ़ें:- विधानसभा में गाय के मुद्दे पर हंगामा, सदन में लहराए कटे सिर के पोस्टर; बाहर विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत आई

Advertisement