एलपीजी संकट से जुड़ी अपडेट, टूरिज्म और उद्योग इंडस्ट्री को मिलेगी बड़ी राहत

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और साथ ही होटल-पर्यटन क्षेत्र को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) की मौजूदा कमी और उसके होटल व पर्यटन उद्योग पर पड़ रहे गंभीर प्रभाव पर विस्तार से चर्चा हुई. शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और साथ ही होटल-पर्यटन क्षेत्र को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.

लगातार मॉनिटरिंग कर रहा मंत्रालय

सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए फैसला किया है कि आज से ही व्यवसायों (होटल, रेस्तरां आदि) को उनकी औसत मासिक वाणिज्यिक एलपीजी आवश्यकता का लगभग 20 प्रतिशत उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा, अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोलियम और पर्यटन मंत्रालयों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा. 

Advertisement

समस्या का समयबद्ध समाधान होगा- शेखावत

शेखावत ने जोर दिया कि उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद जारी रहेगा, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके. उन्होंने कहा, "यह दबाव वैश्विक आपूर्ति व्यवधान का परिणाम है, लेकिन सरकार स्थिति को सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. 

यह भी पढ़ेंः बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा, स्लज टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौ