Rajasthan News: एलपीजी के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं का जुबानी हमला जारी है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले पर चुप है और इसे चिंताजनक भी बताया. साथ ही कहा कि बीजेपी कांग्रेस से लड़ने पर अपना ध्यान लगा रही है, जबकि जनता रोज की जरूरत को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है. सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता गैस की किल्लत से परेशान है. लेकिन भाजपा सरकार जनसमस्याओं का समाधान ढूंढने के बजाय बजाय केवल कांग्रेस से लड़ने और विपक्ष को कोसने में अपनी पूरी ऊर्जा व्यर्थ कर रही है.
एलपीजी संकट पर राज्य सरकार की चुप्पी- जूली
जूली ने कहा, "राजस्थान में व्याप्त एलपीजी संकट पर राज्य सरकार की चुप्पी और उदासीनता बेहद चिंताजनक है. अगर भाजपा कांग्रेस से लड़ने के बजाय कालाबाजारी और अव्यवस्था से लड़ने पर ध्यान देती तो आज प्रदेश की माताएं-बहनें, मजदूर, ऑटो चालक और थड़ी-ठेले वाले इस तरह परेशान नहीं होते."
बीजेपी सरकार को दी नसीहत
नेता प्रतिपक्ष ने राज्य और केंद्र, दोनों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा का तथाकथित डबल इंजन अपनी प्रशासनिक नाकामियों को छिपाने के लिए केवल राजनीतिक शोर मचा रहा है. जबकि आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है. उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर तुरंत व्यवस्था सुधारने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने पर ध्यान दे.
यह भी पढ़ेंः लव स्टोरी का खूनी अंजाम, प्रेमिका के घरवालों ने कुल्हाड़ी से किया वार, जिंदगी-मौत की जंग लड़ा रहा प्रेमी