Rajasthan Politics: शिक्षा मंत्री का नाम सुनते मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने काटा फोन, कहा- रॉन्ग नंबर; मदन दिलावर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को स्कूल में काफी गंदगी नजर आई. इस पर वह भड़क गए और स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल को फटकार लगाते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी (CBEO) से बात कराने को कहा. इसके बाद जो वाकया हुआ, उस उसे देखकर खुद मदन दिलावर भी भौचक्के रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिक्षा मंत्री का नाम सुनते CBEO ने काटा फोन

Rajasthan Politics: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने सख्त रवैए के लिए हमेशा से जाने जाते हैं. लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ मदन दिलावर तुरंत एक्शन लेते हैं. अभी हाल में चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल के अंदर प्रिंसिपल और महिला टीचर के बीच इश्कबाजी पर भी शिक्षा मंत्री नाराज दिखे थे. उन्होंने स्कूल के अंदर अश्लील हरकत करने वाले शिक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा था कि ऐसी हरकतों से शिक्षक बाज आएं नहीं तो उनके बच्चे भूखे मरेंगे. हालांकि, जयपुर के एक सरकारी स्कूल के दौरे के समय शिक्षा मंत्री के साथ अजीब वाकया हो गया, जिसे देखकर वहां पर मौजूद हर कोई भौचक्का रह गया.  

स्कूल में गंदगी देख भड़के मदन दिलावर

दरअसल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को शुक्रवार को जयपुर के बस्सी इलाके में एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान शिक्षा मंत्री को स्कूल में काफी गंदगी नजर आई और स्कूल परिसर में जगह-जगह पानी भरा दिखा. स्कूल में गंदगी के साथ-साथ कुछ शिक्षक भी बिना अनुमति के गैर हाजिर रहे. इस पर मदन दिलावर भड़क गए. उन्होंने स्कूल के स्टाफ और कार्यवाहक प्रिंसिपल को जमकर फटकार लगाई.

Advertisement

शिक्षा मंत्री का नाम सुनते CBEO ने काटा फोन

साथ ही शिक्षा मंत्री ने स्कूल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कार्यवाहक प्रिंसिपल सरोज यादव से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) से बात कराने को कहा. फोन करने पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाहक प्रिंसिपल से बात कर लिया और सीबीईओ ने प्रिंसिपल से अपनी बात भी कह दी. इसके बाद जब प्रिंसिपल ने कहा कि शिक्षा मंत्री आपसे से बात करना चाहते हैं तो सीबीईओ (CBEO) ने रॉन्ग नंबर कहकर तुरंत फोन काट दिया. 

सीबीईओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश 

सीबीईओ के इस रवैये से वहां पर मौजूद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ हर कोई भौचक्का रह गया. हालांकि, मदन दिलावर ने सीबीईओ के पास फिर से फोन लगाने को कहा. इसके बाद कार्यवाह प्रिंसिपल ने सीबीईओ को अपने मोबाइल से कई बार कॉल लगाया, लेकिन सीबीईओ ने एक बार भी प्रिंसिपल का कॉल रिसीव नहीं किया, फिर क्या था. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर काफी नाराज हो गए और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ उसके रवैये को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: मदन दिलावर की किस बात पर भड़क गए गुंजल? शिक्षा मंत्री के बयान को बताया मानसिक दिवालियापन


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.