राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने 7वीं की छात्रा से पूछा 'संविधान' पर सवाल, जवाब सुनकर दी शाबाशी; अफसरों की लगी क्लास

7वीं की एक बच्ची ने जब संविधान पर मंत्री के सवाल का 'सटीक' जवाब दिया, तो दिलावर ने उसे सबके सामने शाबाशी दी. लेकिन स्कूल से बाहर निकलते ही नजारा बदल गया और मंत्री का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. जानिए आखिर क्या हुआ...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गंगानगर में एक सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण करते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर.
NDTV Reporter

Sri Ganganagar News: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) अपने गंगानगर दौरे के दूसरे दिन भी फुल एक्शन मोड में नजर आए. गुरुवार सुबह वे बिना किसी पूर्व सूचना के सादुलपुर ब्लॉक के मम्मड खेड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंच गए. उनके अचानक पहुंचने से स्कूल प्रशासन और साथ चल रहे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई.

छात्रा के जवाब पर हुए गदगद

मंत्री मदन दिलावर सीधे कक्षा 7वीं में पहुंचे और बच्चों के साथ संवाद शुरू किया. उन्होंने एक छात्रा से पूछा- 'भारत का संविधान किसने बनाया?' बच्ची ने न केवल संविधान निर्माता का नाम बताया, बल्कि बहुत ही विस्तार से इसका उत्तर दिया. बच्ची का आत्मविश्वास और सटीक जानकारी देख मंत्री बेहद प्रसन्न हुए और पूरी क्लास के सामने उसे शाबाशी देते हुए कहा, 'शाबाश', तुमने बहुत ही सही और उत्तम उत्तर दिया है.

Advertisement

सफाई व्यवस्था पर भड़के मंत्री

हालांकि स्कूल के भीतर बच्चों की शिक्षा देख खुश हुए मंत्री जब स्कूल से बाहर निकले, तो गांव की गलियों में जलभराव और गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया. उन्होंने जिला परिषद के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और कड़े लहजे में पूछा- "यहां सोख्ता पिट (Soak Pit) क्यों नहीं बनाया गया?" उन्होंने मौके पर ही जल निकासी की व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के एसीईओ हरिराम चौहान, एक्सईएन रमेश मैदान और कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी अरविंदर सिंह सहित शिक्षा एवं पंचायत राज विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे. बहरहाल मदन दिलावर के इस औचक निरीक्षण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में खांसी-जुकाम और इंफेक्शन की ये 7 दवाइयां फेल, सरकार ने तुरंत बिक्री पर लगाई रोक; देखें पूरी लिस्ट