बिहार की भजन गायिका मैथिली ठाकुर जयपुर के गोविंद देव मंदिर के सामने उनका भजन गा रही थीं, इस दौरान अश्रुधारा बहने लगी. रोते हुए कहा कि उन्हें क्या हो रहा? उन्हें कुछ नहीं समझ आ रहा था कि क्यों रो रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं.
यूजर ने किया कमेंट
सोशल मीडिया X यूजर @TheManHandle ने लिखा कि मैथिली जी, यह आप पर प्रभु और आपके ईष्ट देव की कृपा है. भाग्यशाली हैं आप, इसीलिए प्रभु ने आपको जन सेवा का अवसर भी प्रदान किया है. सदैव धर्म और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर चलिएगा, प्रभु सदैव आपको अपनी शरण में रखे. जय श्री राम, हर हर महादेव...
गोविंंद देव जी के दरबार में कुछ बात है
दूसरे यूजर @dshekhawat19 ने लिखा की जब हम सच्चे मन से भगवान के सामने जाते हैं, तो उनके प्रेम में आंखों से आंसू छलक ही जाते हैं. गोविंद देव जी के दरबार की बात ही कुछ और बात है. वहां जाने पर मन को जो शांति मिलती है, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता. एक और यूजर @DrNovinoTailor ने लिखा कि इस मंदिर में आकर मन को जितनी शांति मिलती है वो कहीं नहीं मिलती.
सुरीली आवाज से बनाई पहचान
मैथिली ठाकुर बिहारी भजन गायिका हैं. वो भोजपुरी में भजन गाती हैं. अपनी सुरीली आवाज से विश्व में पहचान बनाई. बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर रविवार को अपने दोनों भाइयों के साथ गोविंददेवजी मंदिर पहुची थीं.
जयपुर पहुंची थीं मैथिली
महिला शक्ति, स्वावलंबन और सामाजिक नेतृत्व को समर्पित दो दिवसीय ‘मां पन्नाधाय नारी शक्ति महोत्सव' का आयोजन 8 और 9 मार्च को जवाहर कला केंद्र (जेकेके) स्थित शिल्पग्राम में किया गया. मैथली ठाकुर जयपुर में दो दिवसीय नारी शक्ति का ऐतिहासिक महाकुंभ में पहुंची थीं.
यह भी पढ़ें: बारां की बेटी ॠषिना भारतीय वायु सेवा की बनी फ्लाइंग ऑफिसर, बोलीं- बचपन का सपना पूरा हो गया