राजस्थान में गर्मी छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदलाव के साथ तारीखों की हुई घोषणा

इस साल शिक्षण दिवसों को बढ़ाकर 214 दिन किया गया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वजह से प्रदेश में गर्मी छुट्टी की तारीखों में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan Summer Vacation Date: शिक्षा मंत्री मदन दिलावरने शुक्रवार को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में 6 मार्च को शिक्षक संगठनों के प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक की.  जिसमें नए शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से प्रारंभ किए जाने तथा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रवेशोत्सव के माध्यम से सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने,  छात्र और शिक्षकों की सुरक्षा सहित शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही प्रदेश में नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी छुट्टी की तारीख घोषित कर दी है.

कम होगी इस बार गर्मी छुट्टी

बताया जा रहा है कि विभाग ने इस साल राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी 16 मई से 20 जून तक तय किया है. इसके पीछे की वजह बतायी गई है कि इस साल शिक्षण दिवसों को बढ़ाकर 214 दिन किया गया है. इस वजह से गर्मी छुट्टी कम दिनों के लिए होगी. बताया गया है कि छात्रों को ज्यादा पढ़ाई करने का दिन दिया जाएगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की कोशिश की जाएगी.

बता दें, पहले राजस्थान के स्कूलों में गर्मी छुट्टी 17 मई से 30 जून तक 45 दिन का होता था. लेकिन इस बार गर्मी छुट्टी के दिनों को सरकार ने कम करने का फैसला किया है और यह 16 मई से 20 जून तक 35 दिन का कर दिया गया है.

21 जून को योग दिवस मनाने में आती थी दिक्कत

बताया जा रहा है कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते है. इस दिन स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए जाते है, लेकिन गर्मी छुट्टियों के बीच एक दिन शिक्षक और छात्रों के इसमें शामिल होने में परेशानी होती है. अब गर्मी छुट्टी 20 जून तक रख कर इसका समाधान किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः कौन हैं UPSC टॉपर राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री? जोधपुर-कोटा में पढ़ाई...पापा करते हैं यह काम, जानें सबकुछ