मां-बेटी ने जबरदस्ती संबंध बनाकर... युवक के आत्महत्या का कारण जानकर हर कोई हैरान

दौसा में एक युवक ने दो महिलाओं से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. वह ऑटो ड्राइवर था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
युवक के आत्महत्या का कारण जानकर हर कोई हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मेंहदीपुर बालाजी थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. जब उसके आत्महत्या करने के पीछे का कारण लोगों को पता चला तो सभी हैरान रह गए. मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट उसने बताया कि दो महिलाएं अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाती थीं. वे दोनों रिश्ते में मां-बेटी हैं. सुसाइड नोट के मुताबिक, जब वह संबंध बनाने से मना करता था तो उसे फंसाने की धमकी देती थीं. 

संबंध बनाने के लिए बनाती थीं दबाव

मेंहदीपुर बालाजी थाने में सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें उसने सुसाइड करने का कारण बताया है. मृतक युवक की पहचान अंतेश शर्मा (30) के रूप में हुई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने घटना के बारे में बताया कि दो महिलाएं उनसे संबंध बनाने के लिए अंतेश को परेशान कर रही थीं. 

Advertisement

ऑटो चलाने का काम करता था मृतक

जानकारी के मुताबिक, अंतेश ऑटो चलाने का काम करता था. सुसाइड नोट के अनुसार, दोनों महिलाएं अंतेश पर लगातार संबंध बनाने का दबाव बना रहीं थीं. हालांकि, वह उन दोनों महिलाओं के पास जाना नहीं चाहता था. बताया तो यह भी जा रहा है कि दोनों महिलाएं आपस में मां बेटी हैं.

मना करने पर फंसाने की देती थीं धमकी

जब अंतेश मां-बेटी से संबंध बनाने को मना करता था तो दोनों मां-बेटी अंतेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की धमकियां भी देती थीं. इसी से परेशान होकर अंतेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मृतक अंतेश के परिजनों ने उन दोनों महिलाओं के खिलाफ और मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट के आधार पर मेहंदीपुर बालाजी थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: आतंकी हमले में घायल जयपुर के पवन रोते हुए बोले- मेरे सामने पत्नी-बच्चे और सास-ससुर को मार डाला