दो पत्नियों का शौक पूरा करने के ल‍िए बना लुटेरा, होली पर ससुराल में गिरफ्तार 

पुल‍िस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर ल‍िया. लुटेरा बनने के पीछे की वजह अपनी दो पत्‍न‍ियों के महंगे शौक को बताया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो.

बांसवाड़ा जिले की आंबापुरा थाना पुलिस ने राह चलती महिला से सोने का टिक्का झपटने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने का टिक्का बरामद किया है, ज‍िसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है. वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी पुल‍िस ने आरोपी से जब्‍त कर ली है.

आरोपी ने गुनाह कबूला  

थानाधिकारी निर्भय सिंह राणावत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली. उसने बताया कि उसकी दो पत्नियां हैं, उनके शौक और खर्चे बहुत महंगे हैं. उनके खर्चे और शौक पूरे करने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस उससे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.

6 मार्च को लूट की थी  

पुलिस के अनुसार, पीड़िता शीला (20) पत्नी पिंटू निवासी मेंदिया डिंडोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. तहरीर में बताया क‍ि 6 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह अपने पीहर केसरपुरा से ससुराल जा रही थी. खोड़ी पिपली पंचायत के पास एक बाइक सवार युवक उसके पास आया और उससे रास्ता पूछा. अचानक झपट्टा मारकर उसके माथे से सोने का टिक्का छीनकर फरार हो गया. 

होली पर आरोपी ससुराल गया था 

एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में टीम गठ‍ित हुई. तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध संतोष (19) पुत्र प्रभु डामोर निवासी खडदेव को चिन्हित किया. सूचना मिली कि आरोपी होली के दौरान अपने ससुराल गडापाडा आया हुआ है. पुलिस ने दबिश दी तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जयपुर में अपने आराध्‍य के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं मैथिली ठाकुर...