खाटूश्‍यामजी में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले ग‍िरफ्तार, वीड‍ियो हुआ था वायरल 

खाटूश्‍यामजी में युवक को सड़क क‍िनारे बेहोश होने पर भी पीटते रहे. पुल‍िस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीकर में मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. (फोटो- एनडीटीवी)

सीकर जिले के खाटूश्यामजी स्थित तोरणद्वार पर 26 मई को करण कुमावत पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के बाद फरार चल रहे 2 आरोपियों को अजमेर जिले की अरांई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के गिरफ्तार के बाद मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है.

26  मई को युवक पर हमला किया था  

26 मई को तोरणद्वार पर करण कुमावत के साथ जमकर मारपीट की गई थी. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. उनकी तलाश के लिए खाटूश्यामजी पुलिस की 6 विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अजमेर जिले सहित करीब 300 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की.  

Advertisement

युवक को हिरासत में लिया 

मुख्य आरोपी राजपाल सिंह की तलाश में जुटी पुलिस को उसके संबंध में लगातार सूचनाएं मिल रही थीं. इसी दौरान ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना 108 और पुलिस को दी. अरांई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. बाद में खाटूश्यामजी पुलिस टीम भी वहां पहुंची और आरोपी को अपने साथ लेकर खाटूश्यामजी रवाना हो गई. 

दो युवक झगड़ा करते मिले 

अरांई थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दो युवक आपस में झगड़ा करते हुए मिले. शांति भंग के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि राजपाल सिंह करण कुमावत पर हुए हमले में शामिल था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपाल सिंह निवासी जोधा की कोटड़ी, श्रीमाधोपुर जबकि कमल सिंह निवासी ग्राम सूंपा केकड़ी है. 

आरोपियों से हो रही पूछताछ 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस में ठहराने को लेकर हुए विवाद के चलते यह हमला किया गया था. अरांई थाना पुलिस ने मामले की सूचना सीकर पुलिस को दे दी है. थानाधिकारी रोशन सामरिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है जबकि गठित टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं. 

यह भी पढ़ें: आसाराम के स्वास्थ्य-भोजन मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला

Advertisement