विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2026: करोड़पति सतीश पूनिया के पास सिर्फ एक टू-व्हीलर, पत्नी हैं कार की मालकिन; जानिए कितनी है कुल संपत्ति

Satish Poonia Assets: सियासत के मैदान में कद्दावर माने जाने वाले राजस्थान के दिग्गज नेता की दौलत का दिलचस्प राज खुला है. आखिर कहां-कहां फैला है इनकी प्रॉपर्टी का साम्राज्य, कितनी है कुल नेटवर्थ और तिजोरी में क्या-क्या है? जानिए इस स्टोरी में...

Rajya Sabha Election 2026: करोड़पति सतीश पूनिया के पास सिर्फ एक टू-व्हीलर, पत्नी हैं कार की मालकिन; जानिए कितनी है कुल संपत्ति
शपथ पत्र में सतीश पूनिया ने घोषित की 6.45 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति. (फाइल फोटो)
X@NayabSainiBJP

Rajasthan News: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले राजस्थान के दिग्गज भाजपा नेता सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है, वह काफी दिलचस्प है. चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, पूनिया और उनके परिवार के पास कुल 6.45 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. आइए जानते हैं कि इस करोड़पति नेता के पास कितना कैश, कितने गहने और कहां-कहां जमीनें हैं...

पति के पास साधारण स्कूटर, पत्नी के पास लग्जरी कार

गाड़ियों के मामले में सतीश पूनिया का अंदाज काफी सादगी भरा है. करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद, उनके अपने नाम पर सिर्फ एक होंडा स्कूटर है. वहीं, अगर परिवार के चौपहिया वाहन की बात करें, तो उनकी पत्नी के नाम पर एक शानदार स्कोडा कार दर्ज है.

31 किलो चांदी, सोना और बैंक बैलेंस का ब्यौरा

अगर बात चल संपत्ति (जैसे- बैंक बैलेंस, गहने, निवेश आदि) की करें, तो पूनिया परिवार के पास करीब 1.08 करोड़ रुपये की दौलत है. परिवार के पास फिलहाल 1.12 लाख रुपये नकद हैं. इसके अलावा 12.50 लाख रुपये का बीमा व निवेश है और 12 लाख रुपये इन्होंने एडवांस या उधार के तौर पर दिए हुए हैं. गहनों की बात करें तो परिवार के पास 420 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 10.60 लाख रुपये आंकी गई है. साथ ही 31 किलोग्राम चांदी भी है, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है.

चूरू से लेकर जयपुर तक जमीन-फ्लैट्स में निवेश

जमीन-जायदाद के मामले में भी यह परिवार काफी मजबूत है. इनके पास कुल 5.37 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसमें उनके पैतृक जिले चूरू के बीदास और राजगढ़ इलाके में खेती की जमीन शामिल है. इसके अलावा सादुलपुर-राजगढ़, जयपुर के जालसू (प्लॉट नंबर 39 और 40), रानीसती नगर और सीकर रोड की आनंद लोक योजना में उनके प्लॉट्स हैं. रिहायश के लिए जयपुर के ही मानसरोवर इलाके में एक बड़ा एचआईजी फ्लैट भी इनके नाम पर दर्ज है.

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस नेता ने अशोक गहलोत को कहा 'बूढ़ा', सचिन पायलट के 'बॉस' बनने का किया समर्थन

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close