मंत्री हेमंत मीणा की फ‍िर तबियत बिगड़ी, रात एक बजे उदयपुर रेफर

तीन द‍िन पहले भी राजस्‍व मंत्री हेमंत मीणा की तब‍ियत खराब हो गई थी. उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद डॉक्‍टर ने आराम करने की सलाह दी थी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की तबियत बिगड़ी.

राजस्‍थान के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ विधायक हेमंत मीणा की एक बार फिर से तबियत बिगड़ने के बाद जिला अस्‍पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया. रव‍िवार रात हाई ब्लड प्रेशर होने के बाद चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर कर द‍िया गया. तीन दिन पहले भी मीणा को हाई ब्‍लड प्रेशन और फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था. हालत सामान्य पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, डॉक्‍टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी.

ब्लड प्रेशर 190 पहुंच गया 

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक यादव ने बताया कि रविवार रात राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की तब‍ियत खराब होने की सूचना म‍िली. चिकित्सकों की टीम उनके अंबा माता स्थित आवास पर भेजी गई, जहां जांच के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय लाकर ICU वार्ड में भर्ती किया गया, यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राजकुमार जोशी और उनकी टीम ने मीणा का स्वास्थ्य परीक्षण किया. मंत्री मीणा का ब्लड प्रेशर 190 था, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. 

Advertisement

कुछ ही समय में मीणा का ब्लड प्रेशर उपचार के बाद 150 हुआ, कुछ देर चिकित्सकों की निगरानी रखा गया. बेहतर उपचार के लिए रात 1 बजे उदयपुर रेफर किया गया है. 

तीन दिन पहले हो गई थी फूड पॉइजनिंग 

तीन दिन पहले मीणा को फूड पॉइजनिंग और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर स्थिति सामान्य होने के बाद छुट्टी दे दी थी, और उन्हें आराम करने की सलाह दी थी.  

मोदी के मन की बात सुनी  

तीन दिन से मीणा अपने आवास पर ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, रविवार को भी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुनी. भाजपा नगर अध्यक्ष उत्सव जैन, भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया, रितेश सोमानी, थमीस मोदी, निशिल छोरिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे, उन्होंने मीणा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. 

यह भी पढ़ें: RCA में बीजेपी नेताओं के पुत्रों का दबदबा, नई एडहॉक कमेटी की घोषणा, 2 नए चेहरों की एंट्री

Advertisement