Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण बीते 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा होना था. लेकिन रिफाइनरी में आग की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से इस लोकार्पण के कार्यक्रम को टाल दिया गया. वहीं रिफाइनरी में आग लगने की घटना की जांच चल रही है. लेकिन लोगों को अब भी जल्द पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण का इंतजार है. लोकार्पण की अगली तारीख अब तक तय नहीं हुई है. हालांकि इस बारे में राजस्थान के उद्योग राज्य मंत्री ने बताया है कि रिफाइनरी का लोकार्पण कब होगा.
रिफाइनरी कर्मचारी और विशेषज्ञ कर रहे मेहनत
बालोतरा में नर्सेज दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उद्योग राज्य मंत्री के के विश्नोई ने रिफाइनरी के फिर लोकार्पण को लेकर जवाब देते हुए कहा कि रिफाइनरी में पिछली बार जो टेक्निकल मिस्टेक आयी थी, उस मिस्टेक को सुधारने में रिफाइनरी के कर्मचारी और विशेषज्ञ दिन और रात मेहनत कर रहे हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि अगले एक डेढ़ महीने में हमारे प्रधानमंत्री जी को बुला कर फिर से शुभारम्भ करवाएंगे.
पीएम मोदी की अपील की चर्चा
इस दौरान केके विश्नोई ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सोना नहीं खरीदने के साथ अन्य अपील पर विपक्ष के सवालों पर कहा कि विपक्ष ने 80 वर्षों से देश जो हालात किये उनकी चर्चा करना बेकार है. पीएम मोदी ने किसी भी समय पर देशवासियों से अपील की है, तो देशवासियों ने उनका अक्सर और अक्षर सह पालन किया है, चाहे वो मेक इंडिया का विषय था, या कोरोना में ताली व थाली बजाने विषय था.
पीएम हमारे पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों का, डॉक्टरों का और हमारी फौज का मनोबल हर समय खुद पहुंचकर बढ़ाते हैं. मोदी जी कोई भी विषय का अपील करते हैं तो वह देश के विकास में, विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण है.
इससे पहले बालोतरा में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह में राज्य मंत्री केके विश्नोई ने जिले उत्कृष्ट सेवाएं करने वाले नर्सिंग कर्मियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि नर्सिंगकर्मी का पेशा एक सेवा का पेशा है, नर्सिंग कर्मी समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति से जुड़े हुए है वे आमजन को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करें.
यह भी पढ़ेंः RCA में फिर घमासान, पूर्व संयोजक को मिला 7 दिन के अल्टीमेटम के साथ 24 लाख की रिकवरी का नोटिस