जयपुर में घर के बाहर टहल रही नाबालिग लड़की को अगवा कर किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर के बाहर टहल रही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप किया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Jaipur Rape Case: राजस्थान में सरकार बदलने के बाद महिला अपराध को लेकर मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की थी. सीएम की इन घोषणाएं ये लोगों लोगों में भरोसा जगा था कि अब प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में गिरावट आएगी. लेकिन ऐसा अभी तक होता नजर नहीं आ रहा है. हर रोज प्रदेश के किसी न किसी जिले से रेप, हत्या जैसी दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आ ही रही है. अब ताजा मामला राजधानी जयपुर से सामने आया है. जहां घर से बाहर टहल रही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसका रेप किया गया.  

मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में एक नाबालिग का कथित तौर पर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है और इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार रात की है जब पीड़िता घर के बाहर सैर कर रही थी, तभी मोहन लाल और राजू नामक दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया. पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह ने बताया, ‘‘दोनों उसे जबरन दोपहिया वाहन पर बैठाकर बिसनगढ़-मनोहरपुर इलाके में अपने आवास पर ले गये, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.''

Advertisement

पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपी हिरासत में

पुलिस के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित दुष्कर्म की वारदात को मोहन लाल ने अंजाम दिया जबकि राजू ने पीड़िता का अपहरण करने में मोहन की मदद की. सिंह ने बताया कि पीड़िता और उसके पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया.

रेप की ऐसी घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराई गई है और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. राजधानी जयपुर में घर से बाहर से लड़की से उठा ले जाना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. लोगों में भी ऐसी घटनाओं को लेकर रोष है. 

यह भी पढ़ें - ब्लैकमेल के बाद 13 साल की बच्ची से गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, अब मामले ने पकड़ा तुल


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.