वीड‍ियो: कार में 4 हजार का डलवाया पेट्रोल, पैसा मांगा तो पंप कर्मचारी को घसीटते हुए भाग न‍िकले बदमाश 

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, ज‍िसमें दिखाई दे रहा है क‍ि कमर्चारी ब‍िना पैसा द‍िए ही भाग गया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसा दिए ही भाग गए कार सवार बदमाश. (CCTV फुटेज का स्क्रीनशॉट. )

दौसा के कांदोली स्थित पेट्रोल पंप पर 5 जुलाई की रात करीब 10 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. कार में आए बदमाशों ने 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और ब‍िना पैसा द‍िए ही भाग न‍िकले. UPI से पेमेंट करने का बहाना बनाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को बातचीत में उलझा लिया. इसी बीच कार सवार अचानक गाड़ी तेज गति से दौड़ाकर मौके से फरार हो गए. 

पंप कर्मचारी का टूटा हाथ 

वारदात के दौरान कर्मचारी कार के पास ही मौजूद था. अचानक गाड़ी आगे बढ़ने से वह बदमाशों को रोकने की कोश‍िश की, लेक‍िन उसे घसीटते हुए भाग न‍िकले, ज‍िसमें कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ टूट गया. घायल कर्मचारी को तुरंत दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.  

Advertisement

पेमेंट के नाम पर रची पूरी योजना

बदमाश पहले सामान्य ग्राहक बनकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे. पेट्रोल भरने के बाद उन्होंने UPI से भुगतान करने की बात कही, और कर्मचारी को मोबाइल पर पेमेंट दिखाने के बहाने अपने पास बुला लिया. जैसे ही कर्मचारी भुगतान की पुष्टि करने में व्यस्त हुआ, आरोपियों ने बिना कोई रकम दिए कार दौड़ा दी और फरार हो गए.  

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में कार सवार बदमाशों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को शिकायत दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आस-पास के मार्गों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. इस घटना ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: DSP लक्ष्मी को देख स्कॉर्पियो से जा रहे लोगों ने कर दी हूटिंग, आगबबूला होकर कराई नाकेबंदी

Topics mentioned in this article