राजस्थान के जयपुर में सजा 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का मंच, गाला राउंड में 52 सुंदरियों ने बिखेरा जलवा, जानें कब होगा ग्रैंड फिनाले

जयपुर में ही होने वाले ग्रैंड फिनाले में देश को अपनी अगली 'मिस यूनिवर्स इंडिया' मिलेगी, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: जयपुर में गाला राउंड में 52 कंटेस्टेंट्स ने बिखेरा जलवा, ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त को.
Instagram@missuniverseindiaorg

Jaipur News: राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर इन दिनों हुस्न, ग्लैमर और टैलेंट के शानदार संगम का गवाह बन रही है. यहां प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 (Miss Universe India 2026) का गाला राउंड आयोजित किया गया, जिसमें देश भर से चुनी गईं 52 कंटेस्टेंट्स ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा. खूबसूरत गाउन और बेहतरीन डिजाइनर ड्रेसेस में सजीं इन सुंदरियों ने न सिर्फ अपना कॉन्फिडेंस दिखाया, बल्कि मीडिया के सवालों के भी बेबाकी से जवाब दिए.

खूबसूरती ही नहीं, इन बातों पर भी मिल रहे हैं नंबर

गाला राउंड इस पूरे कॉम्पिटिशन का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि इस राउंड में कोई बाहर (Eliminate) नहीं होता, लेकिन कंटेस्टेंट्स को उनके प्रदर्शन के आधार पर नंबर जरूर दिए जाते हैं. जजों की नजर सिर्फ चेहरे की खूबसूरती पर नहीं है, बल्कि स्टेज पर उनका कॉन्फिडेंस, बात करने का तरीका (Communication Skills), पर्सनैलिटी और फैशन सेंस को भी बारीकी से परखा जा रहा है. यही नंबर आगे चलकर विनर तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे.

Advertisement

सुष्मिता और लारा दत्ता की तरह देश का नाम रोशन करने का मौका

यह मंच सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं है, बल्कि भारतीय महिलाओं के टैलेंट और लीडरशिप को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का एक बड़ा जरिया है. इसी मंच से कभी सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और हरनाज कौर संधू जैसी ग्लोबल आइकॉन निकली थीं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया था. मिस यूनिवर्स इंडिया के पीआर डायरेक्टर सर्वेश कश्यप के मुताबिक, इस पूरी प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है ताकि देश की सबसे बेहतरीन और टैलेंटेड युवा महिला को आगे लाया जा सके.

23 अगस्त को जयपुर में ही सजेगा फिनाले का मंच

गाला राउंड के बाद अब इन 52 कंटेस्टेंट्स को कई और असेसमेंट राउंड्स से गुजरना होगा. इसके बाद 23 अगस्त 2026 को जयपुर में ही इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा. इसी दिन देश को 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' की विनर मिल जाएगी, जो आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले 'मिस यूनिवर्स' पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.

Advertisement
'हम संसद में बैठना नहीं, बल्कि संसद से बात करना चाहते हैं...'

जयपुर में आयोजित इस इवेंट के दौरान 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2025' मनिका विश्वकर्मा ने युवाओं की आवाज को भी बुलंदी से उठाया. उन्होंने कहा, 'खुद एक छात्रा और युवाओं की प्रतिनिधि होने के नाते, मैं बस यह कहना चाहती हूं कि हमारा मकसद सिर्फ अपनी भावनाओं को व्यक्त करना है. हम समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान खोजना चाहते हैं. हम कोई राजनेता नहीं हैं. हम वो लोग नहीं हैं जो संसद में बैठना चाहते हैं, बल्कि हम संसद से बात करना चाहते हैं और यही हमारा लक्ष्य है. सरकार और मंत्रालय इस बात को जितनी जल्दी समझ लें, उतना ही अच्छा है. हम उनके खिलाफ नहीं हैं, हम तो बस उनका समर्थन मांग रहे हैं.'

Advertisement

ये भी पढ़ें:- रेगिस्तान में बनेगा समंदर! 28 किमी की विशाल झील में जुटेगा पानी, नहीं जाएगा पाकिस्तान