मुकुंदरा को जल्द मिल सकता है बाघों का एक और जोड़ा, पर्यावरण मंत्री ने दिया आश्वासन

हाडोती का जंगल बागों के लिए मुफीद माना जाता है, लेकिन मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में पिछले दिनों बाघ बाघिन की हुई मौत के बाद से यहां बाघों को शिफ्ट नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व.
जयपुर:

मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व को जल्द ही बाघों के एक और जोड़े की सौगात मिल सकती है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को सांसद दुष्यंत सिंह से मुलाकात के दौरान ये आश्वासन दिया है. फिलहाल यहां एक बाघिन को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. सांसद ने पर्यावरण मंत्री से संसद भवन में मुलाकात कर मुकुंदरा टाइगर रिजर्व को बाघों से आबाद करने की मांग रखी.

सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि 2013 में अधिसूचित होने के 10 साल बाद भी हाड़ौती में इको पर्यटन के विकास का सपना साकार नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने से बाघ एमटी-5 यहां अकेले जीवन बिता रहा है. ऐसे में उसकी खुद की सुरक्षा के साथ-साथ आसपास की आबादी को भी खतरा है. सांसद ने कहा कि मुकुंदरा में मात्र एक बाघिन को शिफ्ट करने से समस्या का समाधान संभव नहीं है.

Advertisement

उन्होंने यहां एक बाघ और तीन-चार बाघिनों की शिफ्टिंग का सुझाव दिया है. सांसद ने कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में पल रहे शावकों को भी शीघ्रता से अभ्यारण्य में शिफ्ट करने का सुझाव दिया. उन्होंने अभ्यारण्य से संबंधित अधिकारी एवं वन रक्षकों की संख्या बढ़ाने की भी मांग रखी. इस चर्चा के दौरान क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति सदस्य धीरज गुप्ता और नागेश शर्मा भी मौजूद थे.

कांग्रेस विधायक भरत सिंह भी कई बार मुकुंदरा में टाइगर शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं.

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में पिछले दिनों टाइगर्स की हुई मौत के बाद से सिर्फ एक बाघ टाइगर MT5 बचा है. वाइल्डलाइफ बोर्ड राजस्थान के सदस्य और सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह पिछले कई दिनों से मुकुंदरा टाइगर रिजर्व को आबाद करने और हाडोती क्षेत्र में चीजों को बसाने की मांग सीएम अशोक गहलोत और पीएम मोदी से कर चुके हैं. 

हाडोती का जंगल बागों के लिए मुफीद माना जाता है, लेकिन मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में पिछले दिनों बाघ बाघिन की हुई मौत के बाद से यहां बाघों को शिफ्ट नहीं किया गया है. अब सांसद दुष्यंत सिंह की पर्यावरण मंत्री से हुई मुलाकात के बाद एक बार फिर उम्मीद जगी है कि कोटा का मुकुंदरा टाइगर रिजर्व जल्द ही बाघों से गुलजार होगा.
 

Topics mentioned in this article