पर्यावरण संरक्षण की आड़ में NGO के ऑफिस में चल रहा था नशे का कारोबार, मास्टरमाइंड और उसके रिश्तेदार गिरफ्तार

नागौर में मानव एवं पर्यावरण वेलफेयर सोसाइटी के ऑफिस पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान 14.215 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 71 लाख रुपए बताई जा रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Nagaur police raid: नागौर के जायल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया. हैरानी वाली बात यह है कि आरोपी पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे थे और उसी की आड़ में नशे का व्यापार भी फल-फूल रहा था. ड्रग्स का यह धंधा छाजोली रोड स्थित मानव एवं पर्यावरण वेलफेयर सोसाइटी के ऑफिस में चल रहा था. पुलिस की छापेमारी में 14.215 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 71 लाख रुपए बताई जा रही है. 

मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस तस्कर गिरोह का मास्टरमाइंड समिति का प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोड है. लोमरोड रोटू गांव का रहने वाला है. आरोपी अर्जुन राम ने समाज सेवा का चोला उड़कर युवाओं को नसों में जहर घोलने का साम्राज्य खड़ा कर रखा है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.  

युवाओं के बीच बनाई पैठ, बनाया नशे का आदी

पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह पूरी तरह से सिंडिकेट की तरह काम कर रहे थे. इन छह आरोपियों में से 3 मुख्य सरगना अर्जुन राम के करीबी रिश्तेदार हैं. अर्जुन राम लंबे समय से इस समिति की आड़ में तस्करों को संरक्षण दे रहा था. वह युवाओं के बीच पैठ बनाकर उन्हें नशे की लत लगा रहा था, जिसमें उसके दो भांजे भी इस कारोबार से जुड़े हुए थे. नागौर पुलिस अभी इस मामले में और पूछताछ कर रही है. मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.