नमो भारत ट्रेन से जुड़ेगा राजस्थान, 2 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से अलवर का सफर, जानें कब तक शुरू होगी रैपिड रेल

Namo Bharat Train: आने वाले समय में दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट पर 'नमो भारत' (रैपिड रेल) 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने नई जानकारी दी है. जिसके तहत बताया गया है कि सफर करने के लिए लोगों का इंतजार कब खत्म होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
'नमो भारत' (रैपिड रेल)

Delhi Alwar RRTS update: दिल्ली से राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र अलवर और बहरोड़ के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है. आने वाले समय में दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट पर 'नमो भारत' (रैपिड रेल) 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद अलवर से दिल्ली का सफर महज 117 मिनट यानी दो घंटे से भी कम समय में सिमट जाएगा, जिससे इन दोनों राज्यों के बीच सफर करने वाले लोगों को एक बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ साथ किफायती सफर मिलेगा.

बेहतर कनेक्टिविटी से खुलेंगे नए विकास के रास्ते

इस प्रोजेक्ट को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार लगातार राजस्थान को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के जरिए हरियाणा के रास्ते दिल्ली से जोड़ने के लिए काम कर रही है. जिससे लोगों को जल्द से जल्द इस सफर का लाभ उठा सके.  सरकार का विशेष फोकस फिलहाल बहरोड़ तक आरआरटीएस सेवाओं का विस्तार करने पर है, ताकि स्थानीय निवासियों और उद्योगों को इसका सीधा लाभ मिल सके.

Advertisement

जानें कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट?

हालांकि, अलवर के लोगों को नमो भारत की सवारी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि वर्तमान में इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से बावल सेक्शन पर ही काम चल रहा है। सूत्रों और अधिकारियों के मुताबिक, बहरोड़ और अलवर के बीच के हिस्से पर अगले साल से जमीनी काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर तय रफ्तार से काम आगे बढ़ता है, तो साल 2030 तक यह पूरा दिल्ली-एसएनबी-अलवर नमो भारत रेल प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा. 

9 लाख यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

इस पूरे रूट के चालू होने के बाद रोजाना सफर करने वाले करीब 9 लाख यात्रियों का सफर न सिर्फ बेहद आसान और आरामदायक हो जाएगा, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी कम होगा.

यह भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग का 'विभीषण' गिरफ्तार! खाटूश्यामजी में कांग्रेस नेता की रेकी कर गैंगस्टर्स को भेजता था पल-पल की खबर