Rajasthan: "अनशन नहीं तोड़ा है, मैंने सिर्फ पानी पिया है", नरेश मीणा का हॉस्पिटल से बड़ा बयान

Rajasthan Politics: पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीती रात नरेश मीणा को पानी पिलवाया. इसके बाद खबर सामने आई कि नरेश मीणा ने अनशन तोड़ दिया है, लेकिन अब इस बात को उन्होंने खारिज कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Naresh Meena: बीती रात पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने नरेश मीणा से मिलने पहुंचे थे. खाचरियावास एसएमएस हॉस्पिटल के आईसीयू में पहुंचे और नरेश मीणा को पानी पिलाया था. इसके बाद अनशन खत्म होने की बात सामने आई. लेकिन अब नरेश मीणा ने अनशन टूटने की बात को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि मेरा अनशन जारी रहेगा. मैंने सिर्फ जल पिया है, मेरा अनशन नहीं तोड़ा है. दरअसल, झालावाड़ स्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों की मांग को लेकर नरेश मीणा अनशन पर थे. इसके बाद जब 7वें दिन तबीयत बिगड़ी तो पुलिस ने अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया था. पुलिस की इस कार्यवाही की पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भी निंदा की थी और खुद हॉस्पिटल पहुंचे थे. 

मेरा आमरण अनशन चालू रहेगा- नरेश मीणा

नरेश मीणा ने ट्वीट कर कहा, "मेरा मौन और अन्न त्याग, आमरण अनशन अभी भी चालू है. यह मेरा अनशन तो तब खत्म होगा, जब सरकार पूरी मांगे मान लेगी और झालावाड -पिपलोदी के मृतक बच्चों के परिजनों को न्याय मिल जाएगा. सभी साथी गांधीवादी तरीके से आंदोलन को जारी रखें."

Advertisement

खाचरियावास ने भी कही थी ये बात

पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने नरेश मीणा के अनशन का समर्थन करते हुए कहा था कि झालावाड़ में हुई स्कूल त्रासदी के बाद दिवंगत हुए मासूम बच्चों के परिजनों के साथ जो अन्याय राजस्थान की सरकार ने किया, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता. मासूम बच्चों के परिजनों को बकरियां देकर राजस्थान सरकार ने जो अपमान किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

यह भी पढ़ेंः शर्ट की बाजू काटी, कोई बनियान में तो कोई नंगे पैर पहुंचा 4th ग्रेड की परीक्षा देने; कड़े ड्रेस कोड ने छुड़ाए पसीने - देखें तस्वीरें


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.