Jaipur Water Crisis: जयपुर में 29 और 30 मार्च को नहीं आएगा पानी, बीसलपुर पाइपलाइन में मरम्मत के चलते 60 घंटे का शटडाउन

Jaipur Water Supply Shutdown Date & Time: अगर आपने आज बाल्टियां और टंकियां नहीं भरीं, तो अगले 3 दिन भारी पड़ने वाले हैं. बीसलपुर की 2300 मिमी मुख्य पाइपलाइन में आए 'गंभीर रिसाव' की वजह से पूरे शहर में 60 घंटे का महा-शटडाउन घोषित किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर में 60 घंटे तक बूंद-बूंद को तरसेंगे 50 लाख लोग! बीसलपुर लाइन फटी; अभी भर लें पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
NDTV Reporter

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण गर्मी की दस्तक के बीच वाटर इमरजेंसी (Jaipur Water Crisis) जैसे हालात पैदा हो गए हैं. बीसलपुर बांध से जयपुर को जीवन देने वाली मुख्य पाइपलाइन (2300 मिमी) में बड़ा लीकेज (Bisalpur Pipeline Leakage) मिलने के बाद जलदाय विभाग ने 60 घंटे के शटडाउन (Water Supply Shutdown) का ऐलान किया है.

50 लाख की आबादी, 60 घंटे का सूखा

अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने पुष्टि की है कि मरम्मत कार्य इतना बड़ा है कि शनिवार (28 मार्च) रात 8 बजे से पंपिंग पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. इसका सीधा असर जयपुर के करीब 50 लाख निवासियों पर पड़ेगा.

Advertisement

डायरी में नोट कर लें 'नो-वॉटर' टाइम-टेबल

  • 28 मार्च (शनिवार रात): रात 8 बजे से पंपिंग पूरी तरह बंद कर दी जाएगी.
  • 29 मार्च (रविवार): पूरे जयपुर में पानी की सप्लाई 100% बंद रहेगी.
  • 30 मार्च (सोमवार सुबह): नल पूरी तरह सूखे रहेंगे, सप्लाई ठप.
  • 30 मार्च (सोमवार शाम): मरम्मत सफल रही तो 'आंशिक' पानी मिल सकता है.
  • 31 मार्च (मंगलवार): सुबह से धीरे-धीरे नलों में पानी लौटना शुरू होगा.

प्रशासन की चेतावनी: 'करो या मरो' की स्थिति

विभाग ने साफ किया है कि गर्मियों में पाइपलाइन अचानक न फट जाए, इसलिए यह मरम्मत अभी करना अनिवार्य है. आमजन से पुरजोर अपील है कि आज ही अपनी छतों की टंकियां, बाल्टियां और ड्रम भर लें. पानी का उपयोग सिर्फ बहुत जरूरी कामों के लिए करें.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान का यह कॉलेज निकला 'फर्जी', UGC ने डिग्री को बताया रद्दी; छात्र तुरंत पढ़ें चेतावनी