नर्स ने डॉक्‍टर को ब्‍लैकमेल कर हड़पे 2 करोड़, डॉक्‍टर के साथ अश्‍लील वीड‍ियो बनाकर करने लगी थी वसूली

डॉक्‍टर अस्‍पताल के ऊपर वाले मंज‍िल पर अकेले रही रहते थे. नर्स उसके रूम में चाय बनाने आती थी. इसी दौरान डॉक्‍टर से नजदीक‍ियां हो गई. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस ने आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया.
NDTV Reporter

बाड़मेर शहर में निजी अस्पताल के डॉक्टर को उसी के अस्पताल की नर्स ने सालों तक डॉक्टर को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए वसूल ली. नर्स से परेशान होकर डॉक्‍टर ने पुल‍िस से श‍िकायत की. कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर नर्स को गिरफ्तार कर ल‍िया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

अश्लील वीडियो और फोटो बनाया 

बाड़मेर शहर के हमीरपुर स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर साइमन मेकवान ने कोतवाली थाने में तहरीर दी. ज‍िसमें बताया कि उसके अस्पताल में साल 2016 में कमलेश नामक युवती को नर्स नियुक्त किया था, और वह अस्पताल के ऊपर रूम में अकेला ही रहता है. इस दौरान वह नर्स उसके रूम में चाय बनाने के लिए आती थी. इसी दौरान उसने डॉक्टर से नजदीक‍ियां बना ली. उसके बाद अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. डॉक्टर ने नर्स पर आरोप लगाया है कि करीब 2 करोड़ रुपए हड़प लिए, और उसके बाद उसके अस्पताल के खाते से भी उसने 35 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए. कुछ दिन पहले उसने धमकी देकर  5 लख रुपए कैश ले ली. 

Advertisement

डॉक्टर पर हमेशा रखती थी नजर 

डॉक्टर का आरोप है कि उसके ऊपर नजर रखने के लिए एक मोबाइल फोन और सिम भी दिया. वह हमेशा ऑन रखने के लिए उस पर दबाव बनाती थीं. अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे का पासवर्ड ले ली. ज‍िसके जर‍िए वह डॉक्टर की हर गतिविधि पर नजर रख रही थीं. कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ल‍िया. आरोपी महिला नर्स कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नर्स कमलेश का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं, और डॉक्टर ने अपने बचाव के लिए मेरे पर मामला दर्ज करवाया है. 

नर्स से 17 हजार रुपये बरामद 

बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य का कहना है कि चिकित्सक द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी बाड़मेर सीईओ रमेश शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच पड़ताल शुरू की गई है, जिसमें काफी हद तक आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद आरोपी कमल उर्फ कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से 17000 रुपये भी बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ें: "अगर राज्य अपने नागरिकों को जहर देना चाहता है, तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं", सुप्रीम कोर्ट की सरकार को फटकार

Topics mentioned in this article