राजस्थान में आज ओला-उबर का चक्का जाम, एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी की एडवायजरी; घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर

Rajasthan Cab Strike: देशभर में आज ओला-उबर और रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल है. इसे ध्यान में रखते हुए जयपुर एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की है. जानें क्या हड़ताल पर हैं ऐप बेस्ड कैब ड्राइवर और क्या हैं उनकी मांगें?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ओला-उबर की देशव्यापी हड़ताल: जयपुर में आज कैब मिलना मुश्किल, एयरपोर्ट जाने वाले यात्री ध्यान दें

Jaipur News: अगर आप आज ओला (Ola), उबर (Uber), रैपिडो (Rapido) या पोर्टर (Porter) जैसी ऐप-आधारित सेवाओं का उपयोग करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. गिरती कमाई और शोषण के खिलाफ शनिवार (07 फरवरी 2026) को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में कैब और ऑटो ड्राइवर आज अपने फोन बंद रखकर विरोध जता रहे हैं.

जयपुर एयरपोर्ट ने क्या कहा?

हड़ताल के असर को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है. प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि अपनी यात्रा को समय के हिसाब से पहले से प्लान करें. एयरपोर्ट पहुंचने के लिए केवल ऐप वाली कैब पर निर्भर न रहें, निजी वाहन या अन्य बस सेवा का उपयोग करें. फ्लाइट मिस न हो, इसके लिए तय समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचने की कोशिश करें.

क्यों हो रही है हड़ताल?

इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) और अन्य यूनियनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है. उनकी प्रमुख मांगें ये हैं:-

  1. सरकार 2025 की गाइडलाइंस के तहत न्यूनतम किराया तय करे ताकि ड्राइवरों की कमाई सुरक्षित हो.
  2. सफेद नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का कमर्शियल इस्तेमाल तुरंत बंद हो, क्योंकि इससे टैक्सी ड्राइवरों का काम प्रभावित हो रहा है.

क्या होगा असर?

आज जयपुर, जोधपुर और कोटा जैसे बड़े शहरों में यात्रियों को कैब मिलने में भारी किल्लत हो सकती है. खासतौर पर रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बाइक टैक्सी और डिलीवरी पोर्टर सेवाओं पर भी इसका असर दिखने की संभावना है. ड्राइवर आज राइड रिक्वेस्ट कैंसिल कर रहे हैं या ऐप को पूरी तरह स्विच ऑफ रख रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- राजस्थान हाईकोर्ट में 'वर्किंग सैटरडे' पर घमासान, वकीलों ने आज ठप किया काम; जानें पूरा विवाद?

LIVE TV भी देखें