ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह पर जश्न, आज जयपुर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; राजस्थान से गरजेंगे तीनों सेना प्रमुख

आज 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली सालगिरह पर जयपुर आ रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाध्यक्ष. जानिए क्या है आज का खास प्लान.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जयपुर दौरे पर आने वाले हैं.
ANI

Rajasthan News: भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की आज पहली सालगिरह (Operation Sindoor Anniversary) है. ठीक एक साल पहले, 7 मई को भारतीय जांबाजों ने सीमा पार आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का अहसास कराया था. इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज गुलाबी नगरी जयपुर (Jaipur) पहुंच रहे हैं.

सेना के दिग्गजों का होगा जमावड़ा

जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान (South Western Army Command) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान (CDS Anil Chauhan) और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. यह कार्यक्रम न केवल ऑपरेशन की सफलता को याद करने के लिए है, बल्कि उन वीरों के सम्मान में भी है जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया.

Advertisement

सेना का अभेद्य दुर्ग है राजस्थान

राजस्थान की धरती का सेना के साथ पुराना और गहरा नाता रहा है. पाकिस्तान के साथ लंबी सीमा साझा करने की वजह से 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और फलोदी जैसे जिले सुरक्षा के सबसे अहम केंद्र रहे. सेना ने यहां न सिर्फ सीमाओं की रक्षा की, बल्कि दुश्मन के कई ड्रोन हमलों को भी नाकाम किया.

जयपुर में फिर दिखेगा शौर्य

बताते चलें कि यह साल सैन्य आयोजनों के लिहाज से राजस्थान के लिए बेहद खास रहा है. इसी साल 15 जनवरी को जयपुर में आर्मी डे परेड (Army Day Parade Jaipur) का शानदार आयोजन हुआ था, जहां दुनिया ने भारत के टैंकों, हेलीकॉप्टरों और आधुनिक हथियारों की ताकत देखी थी. आज एक बार फिर राजस्थान की यह वीर धरा भारतीय सेना के पराक्रम की गवाह बनने जा रही है.

ये भी पढ़ें:- भारत-पाक सीमा पर लगा 'नाइट कर्फ्यू', शाम 7 बजे के बाद आवाजाही बंद; DJ बजाने पर भी लगी रोक