Petrol Diesel Price: एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, जानिए राजस्थान में क्या है रेट

पिछले शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 3.25 रुपये का उछाल था. आज एक बार फिर 94 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मंगलवार (19 मई) सुबह नए रेट जारी किए गए.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. एक ही हफ्ते के भीतर दूसरी बार तेल कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी की है. मंगलवार (19 मई) सुबह नए रेट जारी होने के बाद जयपुर में पेट्रोल 109 रुपये के करीब पहुंच गया है. जबकि डीजल की कीमतें 94 रुपये के पार हो गई है. पेट्रोल 94 पैसे बढ़कर 108.94 और डीजल 91 पैसे बढ़कर 94.17 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए है.  

4 साल बाद पेट्रोल-डीजल ने फिर बढ़ाई चिंता

करीब 4 साल बाद तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इससे पहले अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे. मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले ₹2 की कटौती के चलते राहत भी मिली थी. लेकिन अब खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है, जिसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिख रहा है. शुक्रवार (15 मई) को जयपुर में पेट्रोल 3.25 रुपए और डीजल 3.02 रुपए महंगा हुआ था. 

Advertisement

गैस के बाद तेल के भाव से भी बिगाड़ेगा बजट

तेल कंपनियों की ओर से लगातार बढ़ाए जा रहे दामों का असर सीधे आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है. इससे पहले 2022 से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए थे. मई के शुरुआत में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 993 रुपए बढ़ाए गए थे. इसके बाद से राजस्थान में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 3099 रुपये पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में तापमान 46 डिग्री के पार, पिलानी और चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म, इन 12 जिलों में पड़ेगी लू की मार!