पीएम मोदी ने राजस्थान के अजमेर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंंने कहा कि हाल ही में, दिल्ली में, दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ. इसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मंत्री आए थे. दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के कर्ता-धर्ता भी एक छत के नीचे इकट्ठा हुए थे. सभी ने भारत की खुले दिल से प्रशंसा की. जब दुनिया के इतने सारे लोग भारत की प्रशांसा करते हैं तो आपको गर्व होता या नहीं, अभिमान होता है या नहीं? आपका माथा ऊंचा हुआ की नहीं. आपका सीना चौड़ा हुआ या नहीं? लेकिन हताशा, निराशा में डूबी, लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस ने क्या किया, ये आपने देखा.
"देश को बदनाम करने की काेशिश की"
पीएम मोदी ने कहा कि हताशा और निराशा में डूबी कांग्रेस ने दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की. इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने के लिए ड्रामा किया. कांग्रेस हार का बदला गुस्से में देश को बदनाम करके ले रही है.
"कांग्रेस अब MMC बन चुकी है"
मोदी ने कहा कि कभी कांग्रेस 'INC' यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब वो नहीं बची है. आज वो 'MMC' बन गई है, यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के मेरे वीरोंं, इतिहास गवाह है, मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, इसलिए मुस्लिम लीग ने भारत को बांट दिया. आज कांग्रेस भी वही कर रही है. माओवादी भी भारत की समृद्धि, हमारे संविधान और लोकतंत्र से नफरत करती है. ये घात लगाकर हमला करते हैं. कांग्रेस भी देश को बदनाम करने के लिए घात लगाकर हमला करती है. देश कांग्रेस के कुकर्मों को बर्दाश्त नहीं करेगी.
"बच्चियां स्कूल छोड़ देती थीं"
पीएम मोदी ने कहा कि पहले बच्चियां स्कूल छोड़ देती थीं, क्योंकि स्कूल में टॉयलेट नहीं होते थेक. गरीब बेटियां सेनेटरी पैड नहीं ले पाती थीं. पहले जो सत्ता में रहे उनके लिए ये छोटी बातें थीं. इसलिए इन समस्याओं की चर्चा नहीं होती थी. हमने इसका मिशन मोड पर समाधान किया.
"बीजेपी सरकार संवेदनशील से काम करती है"
उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षित मां के लिए योजना चलाई. मां को पोषक मिले, इसलिए 5 हजार देने की योजना चलाई. हमारी मताएं धुएं में खांसती रहती थीं, इसलिए उज्ज्वला योजना शुरू किया. बीजेपी सरकार सत्ता भाव से नहीं संवेदनशील से काम करती है. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार राजस्थान की विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है.
अच्छी सड़का, अच्छी रेल और हवाई सुविधा सिर्फ सफर आसान नहीं करती, बल्कि पूरे इलाके की किस्मत बदल देती है. जब गांव-गांव सड़क पहुंचती है तो किसान अपनी फसल सही रेट पर बेच पाता है. व्यापार अपना सामान सही समय पर भेज पाता है.
यह भी पढ़ें: ED का हेड कांस्टेबल बन ले रहा था 13 लाख रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा