पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन, मुख्य सचिव जोधपुर पहुंचे; सीएम आज लेंगे जायजा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा वंदे भारत से जोधपुर पहुंचे. पचपदरा रिफाइनरी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. सीएम भजनलाल शर्मा भी दोपहर 12 बजे पचपदरा पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले सोमवार (13 अप्रैल) को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. वहीं, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रविवार (12 अप्रैल) को डीजीपी राजीव शर्मा के साथ वंदे भारत ट्रेन से जोधपुर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान संभागीय आयुक्त आलोक रंजन ने उनकी अगवानी की. पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, डीसीपी कमल शेखावत और मनीष चौधरी, ग्रामीण एसपी पीडी नित्या, प्रशिक्षु आईपीएस प्रतीक सिंह और सीईओ आशीष मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

मुख्य सचिव लेंगे समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव आज पचपदरा के लिए रवाना होकर परियोजना स्थल का निरीक्षण करेंगे. संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकें करेंगे. मुख्य सचिव के इस दौरे को राज्य के औद्योगिक विकास, विशेषकर पचपदरा रिफाइनरी परियोजना की प्रगति से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि उनका यह दौरा रिफाइनरी कार्यों की समीक्षा, जमीनी तैयारियों का आंकलन और परियोजना से जुड़े प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से है.

Advertisement

दोपहर 12 बजे पचपदरा पहुंचेंगे सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सोमवार दोपहर 12 बजे पचपदरा पहुंचेंगे और रिफाइनरी का निरीक्षण करेंगे. रिफाइनरी परियोजना को पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक और औद्योगिक विकास की रीढ़ माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में रोजगार, निवेश और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ेंः अशोक गहलोत के इंतजारशास्त्र के 20 चैप्टर पूरे, भाजपा बोली- राजस्थान कांग्रेस में कौन 'बड़ा' की होड़