NSUI नेता की बढ़ीं मुश्किलें , PM मोदी के फेक AI वीडियो मामले में FIR दर्ज

जयपुर में PM मोदी का कथित AI से बना वीडियो पोस्ट करने पर NSUI के कार्तिकेय भारद्वाज के खिलाफ FIR दर्ज की गई. BJP प्रवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PM Narendra Modi

 PM Modi AI Video News: राजस्थान के जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कथित 'फेक एआई (AI) वीडियो' वायरल होने के बाद, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के बेटे कार्तिकेय भारद्वाज के खिलाफ सांगानेर थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. यह मामला बीजेपी विधि प्रकोष्ठ की शिकायत पर दर्ज हुआ है. पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. 

बीजेपी प्रवक्ता एडवोकेट खेमचंद शर्मा ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, मुहाना थाने में गुरुवार देर रात शिकायत दर्ज कराई है. जिसे , भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के प्रवक्ता खेमचंद शर्मा के जरिए दर्ज कराई गई है. परिवाद में आरोप लगाया गया है कि NSUI से जुड़े कार्तिकेय भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री का एक भ्रामक एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया. शिकायतकर्ता के अनुसार, यह वीडियो देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा के सर्वथा विपरीत है और इससे आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार्तिकेय भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर 'मोदी गोट लेटेंट' नाम से एक पेज बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित AI जनरेटेड फेक वीडियो अपलोड किया. वीडियो में जयपुर में कथित तौर पर 'मोदी गोट लेटेंट' शो शुरू करने संबंधी भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई, जिससे लोगों को गुमराह करने का प्रयास हुआ.

Advertisement

ये है वीडियो

क्या है मामला

 आरोपी कार्तिकेय भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो विवादित वीडियो पोस्ट किए थे. इनमें से पहले वीडियो में 'Modi Got Talent Coming Soon' (मोदी गॉट टैलेंट कमिंग सून) लिखा हुआ है. वहीं, दूसरा वीडियो 2 जून को शेयर किया गया था, जो पूरी तरह से एक एआई (AI) जनरेटेड यानी डीपफेक वीडियो है. इस कथित वीडियो में प्रधानमंत्री को कार्तिकेय के साथ वीडियो चैट पर बातचीत करते हुए दिखाया गया है. वीडियो के जरिए कार्तिकेय ने प्रधानमंत्री से 'नीट' (NEET) परीक्षा विवाद और देश के एजुकेशन सिस्टम (शिक्षा व्यवस्था) को लेकर तीखे सवाल किए हैं और उनकी जवाबदेही तय करने की बात कही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है. मामले की जांच मुहाना SHO गुरभूपेंद्र सिंह को सौंपी गई है. फिलहाल पुलिस आरोपी व्यक्ति  के सोशल मीडिया पोस्ट, संबंधित अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: 5% कमीशन के लिए देश से गद्दारी कर गया रफीक, पोल्ट्री फॉर्म की आड़ में पाकिस्तान के लिए तैयार किया प्लान