जयपुर में मोहर्रम पर पुल‍िस अलर्ट, 3 हजार पुल‍िसकर्मी तैनात; ड्रोन से होगी न‍िगरानी

जयपुर के डीसीपी नार्थ करण शर्मा ने कहा क‍ि ताज‍िया कमेट‍ियों के साथ मीट‍िंग हुई, ज‍िसमें ताज‍िए के जुलूस और रूट को लेकर सभी को द‍िशा-न‍िर्देश द‍िए गए हैं. पुल‍ि‍स की व‍िशेष नजर रहेगी.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर के डीसीपी नार्थ करण शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. (Photo- NDTV)

जयपुर में मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जयपुर में 3000 से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है. ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जाएगी.

कंट्राेल रूम से रखी जाएगी नजर  

पुलिस कंट्रोल रूम से शहर की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ज‍िससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. कल निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. जयपुर पुलिस की ओर से ताजिया कमेटियों और आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है.

Advertisement

ताजिया कमेटियों के साथ बैठक  

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया की सभी ताजिया कमेटियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय स्थापित किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी आयोजकों को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांति बनाए रखने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. पुलिस और प्रशासन लगातार सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील 

डीसीपी ने शहरवासियों से भी विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा और सौहार्द की परंपरा को बनाए रखें, और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, और प्रशासन ने जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे मोहर्रम के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सकें.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में अगले 24 घंटे भारी! तूफान और बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

Topics mentioned in this article