Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र के चूपना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता के जरिए कुएं में कूदने के बाद बेटे ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में छलांग लगाकर पिता की जान बचाई. चूपना-भावगढ़ मार्ग पर स्थित बस स्टैंड के पास हुई इस घटना के बाद इलाके में बेटे के साहस की चर्चा हर तरफ हो रही है.
करीब 60 फीट गहरे कुएं में पिता ने लगाई छलांग
मिली जानकारी के अनुसार, चूपना निवासी चेनराम डांगी ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते बस स्टैंड के पास स्थित एक पुराने और करीब 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी. जैसे ही यह खबर परिवार को मिली, चेनराम के बेटे राहुल ने बिना देर किए साहस दिखाया और पिता को बचाने के लिए खुद भी गहरे कुएं में उतर गया. कुएं के अंदर राहुल ने पिता को संभाला और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाई जान
घटना की सूचना मिलते ही अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से चले बचाव अभियान के बाद दोनों को बाहर निकाला गया.। घायल चेनराम को तुरंत अरनोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका ईलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है. फिलहाल चेनराम की हालत स्थिर बनी हुई है.
सुरक्षा के दावों पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं काफी पुराना है और सुरक्षा के लिहाज से इस पर तार की जाली भी लगी हुई है, इसके बावजूद चेनराम का जाली पार कर अंदर कूद जाना प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल अरनोद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चेनराम के कुएं में कूदने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें; Rajasthan: कोटपूतली में यू-ट्यूबर को फर्जी केस में फंसाकर 1 लाख की वसूली, SHO समेत 4 सस्पें