राजस्थान के प्रतापगढ़ के सुखाड़िया स्टेडियम में आयोजित 77 वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और समर्पण का संदेश दिया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. प्रतापगढ़ NDTV के संवाददाता ईरफान खान को भी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया है. जयपुर NDTV के संवाददाता हिमांंशु सेन, बालोतरा से अनिल वैष्णव और श्रीगंंगानगर के रिपोर्टर कुलदीप गाेयल को सम्मानित किया गया.
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिया सम्मान
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट रिपोर्टिंंग करने वाले NDTV के रिपोर्टर हिमांंशु सेन को सम्मानित किया. इस दौरान विधायक हंसराज पटेल, सांसद प्रतिनिधि देवायुष सिंह, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, एसपी देवेंद्र बिश्नोई, एडीएम ओमप्रकाश सहारण मौजूद रहे.
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने NDTV के रिपोर्टर हिमांशु सेन को सम्मानित किया.
NDTV के रिपोर्टर कुलदीप गाेयल सम्मानित
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर उपखंड प्रशासन द्वारा NDTV के संवाददाता कुलदीप गोयल को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें क्षेत्र में निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए उनके योगदान की सराहना की गई.
सम्मान समारोह में विधायक प्रतिनिधि बलदेव सिंह बराड़, एसडीएम रवि कुमार, तहसीलदार रजनी चौधरी, थाना प्रभारी मलकियत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल धीगड़ा एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमन मक्कड़ सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने कुलदीप गोयल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
NDTV के सवांददाता कुलदीप गोयल को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया.
बालोतरा से अनिल वैष्णव सम्मानित
NDTV के रिपोर्टर अनिल वैष्णव को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया है.
ईरफान खान को यह सम्मान जिले के समाचारों का विशेष कवरेज, राज्य सरकार की योजनाओं और जिला प्रशासन से जुड़े समाचारों के कवरेज में विशेष योगदान के लिए किया गया. जिससे जिले में सकारात्मक प्रेरणा का संचार हुआ. समारोह में सरकारी विभागों और निजी संस्थाओं की झांकियों ने भारत की विविधता और विकास को प्रदर्शित किया.
गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड्स और पुलिस के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया, जिसका नेतृत्व परेड कमांडर महेन्द्र सिंह ने किया. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विद्यार्थियों के योग व्यायाम प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया.
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया, पुलिस अधीक्षक बी आदित्य, अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश पंड्या, एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. समारोह में जनसमूह ने भारत की संस्कृति और परंपराओं का गर्व से अनुभव किया. गणतंत्र दिवस समारोह ने देशभक्ति के अद्भुत उत्साह और समर्पण का परिचय दिया.
यह भी पढ़ें-
नागौर: 23 हजार फीट की ऊंचाई पर नर्स ने CPR देकर बचाई यात्री की जान, गणतंत्र दिवस पर मिला सम्मान
जिस शाही बग्घी में रवाना हुई राष्ट्रपति मुर्मू, भारत-पाकिस्तान के बीच सिक्का उछालकर हुआ था फैसला