Sirohi News: राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार को पीजी कॉलेज में उस वक्त हंगामा हो गया जब इतिहास के एक प्रोफेसर पर कथित तौर पर 'भारत माता' पर विवादित टिप्पणी कर दी. जिसके बाद क्लास में मौजूद छात्रों ने इसका विरोध किया. छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रिंसिपल के ऑफिस में धरना दे दिया. जिसके बाद प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी. लेकिन हंगामा करने वाले छात्रों ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को भी कॉलेज के कमरे में बंद कर दिया.
बाद में वहां अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया और सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को बाहर निकला गया. नाराज छात्रों ने प्रोफ़ेसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को ज्ञापन भी दिया है.
Advertisement
(खबर अपडेट की जा रही है)
Topics mentioned in this article