प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर हाईवे पर फेंका शव, ऊपर से कुचलते चले गए वाहन; हुए टुकड़े-टुकड़े

मृतक वजाराम सोमवार को घर से रजिस्ट्री करने के लिए निकला था. देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा. बाद में हाईवे पर वजाराम का शव टुकड़े-टुकड़े मिला और मृतक की बाइक सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी मिली. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर हाईवे पर फेंका शव

राजस्थान के पाली जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करके शव हाईवे पर फेंक दिया गया. इसके बाद शव के ऊपर से वाहन कुचलते निकलते चले गए. ऊपर से वाहन गुजरने से शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया और टुकड़े-टुकड़े हो गए. युवक की पहचान पास में मिले आधार कार्ड से वजाराम के रूप में हुई है. हाईवे पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. मौके पर शव की ऐसी स्थिति थी कि पुलिस को शव पोटली में समेटना पड़ा. उधर परिजन समेत समाज के लोग न्याय की मांग के लिए एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए. 

रजिस्ट्री करने के लिए निकला था घर से

जानकारी के अनुसार, मृतक वजाराम सोमवार को घर से रजिस्ट्री करने के लिए निकला था. देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हुए. कल परिजनों ने वजाराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी कोतवाली थाने में दी थी. उधर हाईवे पर शव के मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने वजाराम की हत्या का अंदेशा जताया है. मृतक की बाइक सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी मिली. 

Advertisement

धरने पर बैठे परिजनों का शव उठाने से इनकार

वजाराम के मौत की खबर सुनकर समाज के लोग अस्पताल की मोर्चरी के बाहर इकट्ठा हो गए, तो परिजनों ने भी शव को लेने से इनकार कर दिया. लोग हत्यारों को पकड़ने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए एसपी ओर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया. जिसमें बताया कि जब तक हत्यारे नहीं पकड़े जाते शव नहीं उठाएंगे. अब परिजन सहित समाज के लोग एसपी ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए. उनकी मांग है कि जब तक खुलासा नहीं होगा, हत्यारे पकड़े नहीं जाएंगे, तब तक न वे लोग उठेंगे, न ही शव को उठाएंगे.

यह भी पढ़ें-

सवाई माधोपुर: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया, जयपुर ले जाते बीच रास्ते में तोड़ा दम

10वीं के रिजल्ट से कहीं खुशी-कहीं गम, बेटे के कमाल से जश्न तो फेल छात्रा के सुसाइड से गांव में शोक