खेजड़ी के समर्थन में महापड़ाव, आज स्‍कूलों में आधे द‍िन की छुट्टी और बाजारें बंद 

बाड़मेर के शिव व‍िधानसभा से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है, और वे खुद इस महापड़ाव में शामिल होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खेजड़ी कटाई के विरोध में आज बीकानेर में महापड़ाव है.

पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी पेड़ों की कटाई का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है. इसी के तहत आज बीकानेर में पर्यावरण प्रेमियों के आह्वान पर महापड़ाव किया जाएगा. महापड़ाव के समर्थन में स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखने का फैसला किया है. इस आंदोलन में अपने सहभागिता के लिए बीकानेर के सभी मुख्य बाजार दोपहर 2 बजे तक बंद रखे जाएंगे. सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है.

शहर का ट्रैफिक डायवर्ट 

प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले पर्यावण प्रेमियों के जन सैलाब को देखते हुए प्रशासन भी एक्टिव मोड़ में आ गया. यातायात पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले कई मार्गों को डायवर्ट किया है. महापड़ाव स्थल पर अतरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया है.

Advertisement

हरियाणा और पंजाब से भी आएंगे लोग 

बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में होने वाले महापड़ाव में प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेश हरियाणा, पंजाब सहित कई प्रदेशों से पर्यावरण प्रेमी शिरकत करेंगे. इसके अलावा कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का भी इस महापड़ाव को समर्थन मिल रहा है.

कठोर कानून बनाने की मांग 

इस महापड़ाव की मुख्य मांग खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग जा रही है. पर्यावरण प्रेमियों ने बताया कि सरकार जब तक मांग पूरी नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलन को वैसे तो हर जाति वर्ग का समर्थन मिल रहा है, लेकिन इसमें विश्नोई समाज की भूमिका महत्वपूर्ण दिखाई दे रही है. 

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद नेपाल के गणेश को भरतपुर में मिला परिवार, पति को जिंदा देख पति को जिंदा देख लिपटकर रोने लगी पत्नी

Topics mentioned in this article