Railway Jobs 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए रेलवे का तोहफा, RRB ने निकाली 11,127 पदों पर बंपर वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल्स

Rajasthan News: रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के लिए बड़ी संख्या में निकाली है, जिन्हें 17 रेलवे जोन में एक सेंट्रल नोटिफिकेशन के जरिए भरा जाएगा. यह रेलवे की सबसे बड़ी आने वाली टेक्निकल भर्तियों में से एक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
railway recruitment 2026

Railway Recruitment Job: भारतीय रेलवे ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को एक सुनहरा मौका दिया है. विभाग ने साल 2026 में पहली बंपर भर्ती की घोषणा की है. जिसमें 200-300 पोस्ट के लिए नहीं बल्कि 11,127 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं.यह रिक्रूटमेंट साइकिल  रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए बड़ी संख्या में निकाली है, जिन्हें 17 रेलवे जोन में एक सेंट्रल नोटिफिकेशन के जरिए भरा जाएगा. यह रेलवे की सबसे बड़ी आने वाली टेक्निकल भर्तियों में से एक है.

राजस्थान के लिए सुनहरा अवसर

इसके तहत  राजस्थान के युवाओं को भी सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. दरअसल 17 रेलवे जोन में राजस्थान उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway – NWR) जोन के अंतर्गत आता है. जिसमें चार प्रमुख रेल मंडल आते हैं – जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर आते है. रेलवे ने इस जोन के लिए 600 असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती निकाली है.

Notification
Photo Credit: Website

 19 फरवरी को जारी हुआ है

इन पदों पर भर्ती के लिए रेलवे बोर्ड ने 19 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे सभी जोनल रेलवे और CLW के जनरल मैनेजर (P) को भेज दिया गया है. इस ऑर्डर में कहा गया है कि सभी जोनल रेलवे और CLW के लिए HRMS के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल में असिस्टेंट लोको पायलट वैकेंसी का असेसमेंट चेक कर लिया गया है, और कम्पेटिएंट अथॉरिटी ने 2026 के लिए इन पोस्ट के लिए सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी करने को मंजूरी दे दी है.

योग्यता 

इस बंपर वैकेंसी के लिए आवेदनकर्ता  के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आरक्षित वर्गों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है जिनमें OBC के लिए 33 वर्ष, SC/ST के लिए 35 वर्ष होनी चाहिए.
साथ ही   आवेदनकर्ता   को 10वीं + ITI/डिप्लोमा धारक होना जरूरी है.

Advertisement

 आवेदन कब करें

बता दें कि भारतीय रेलवे अभी लोको पायलट के लिए केवल 11127 पदों की वैकेंसी की घोषणा की है. इसके आवेदन से लेकर अन्य चीजो की जानकारी के बारे में डिटेल्स समय रहते सभी जानकारी भारतीय रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: Khatu Mela 2026: कल से सजेगा खाटूश्यामजी का फाल्गुन मेला, VIP दर्शनों बंद, 14 लाइनों में लगकर होंगे बाबा श्याम के दर्शन

Advertisement
Topics mentioned in this article