Summer Special train: गर्मी की छुट्टियों में घर का सफर होगा आसान, रेलवे ने शुरू की 2 स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने मदार-हावड़ा और उदयपुर सिटी-आसनसोल के बीच स्पेशल रेल सेवाएं शुरू कीं. 21 से 29 अप्रैल तक ये अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI)

ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 महत्वपूर्ण स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है. इनमें मदार-हावड़ा-मदार साप्ताहिक स्पेशल (02 ट्रिप) और उदयपुर सिटी-आसनसोल-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल (01 ट्रिप) शामिल हैं. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों से ग्रीष्मावकाश में घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

मदार-हावड़ा 21 अप्रैल को होगी रवाना

गाड़ी संख्या 09603, मदार-हावड़ा स्पेशल 21 अप्रैल और 28 अप्रैल 2026 को मदार से मंगलवार को शाम 6:40 बजे रवाना होकर बुधवार को दोपहर 16:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09604, हावड़ा-मदार स्पेशल 22 अप्रैल और 29 अप्रैल को हावड़ा से बुधवार शाम 18:50 बजे रवाना होकर गुरुवार रात 23:55 बजे मदार पहुंचेगी. इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे हैं.

Advertisement

स्टेशन: किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, पारसनाथ, आसनसोल, दुर्गापुर और वर्धमान.

उदयपुर सिटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल का रूट

गाड़ी संख्या 09623, उदयपुर सिटी-आसनसोल स्पेशल 21 अप्रैल को उदयपुर सिटी से मंगलवार रात 22:30 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर पहुंचेगी (06:30 बजे आगमन, 06:40 बजे प्रस्थान). गुरुवार सुबह 07:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09624, आसनसोल-उदयपुर सिटी स्पेशल 23 अप्रैल को आसनसोल से गुरुवार सुबह 09:00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर (06:20 बजे आगमन, 06:30 बजे प्रस्थान) होते हुए दोपहर 14:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी. इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल कोच और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे.

स्टेशन: राणाप्रताप नगर, मावली, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, प. दीनदयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, धनबाद और सीतारामपुर.

यह भी पढ़ेंः चूरू में पारा 43 डिग्री, राजस्थान में लू का अलर्ट; 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान