राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना, मौसम व‍िभाग का येलो अलर्ट 

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में बारिश की गतिविधियों में अभी कमी आएगी.  हालांकि इस दौरान कई जगह बादल छाए रहने या हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में बारिश का अलर्ट है.
IANS

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियों में अभी कमी आने की संभावना है.  हालांकि, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह हल्की से भारी बारिश हुई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य के भरतपुर, अलवर, कोटा जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. जयपुर, डीग, दौसा, धोलपुर, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. 

भरतपुर में 110 MM बारिश  

इस दौरान सर्वाधिक बारिश नदबई (भरतपुर) में 110 मिलीमीटर हुई.  इस बीच राज्य में कई इलाकों में अब भी तापमान काफी ऊंचा बना हुआ है.  गंगानगर में शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

Advertisement

4-5 दिल हल्की से मध्यम बारिश 

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.  हांलांकि, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 19 से 21 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की संभावना है. बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 19 से 21 अगस्त के दौरान हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

बारिश से यातायात प्रभावित 

भरतपुर शहर में रव‍िवार दोपहर झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया, और लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि, अचानक हुई बारिश के कारण शहर का यातायात प्रभाव‍ित हो गया. सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए.  बारिश से बचने के लिए लोग दुकानों, पेड़ों और छतरी के नीचे इधर-उधर छुपते दिखाई दिए.   

निचली कॉलोनियों में भरा पानी 

निचली कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई. सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. घरों के बाहर और गली-मोहल्लों में पानी जमा होने से लोगों को दिक्कतें हुईं. यह बारिश खरीफ की फसल के लिए अमृत के समान है और किसान बेहद खुश नजर आए.

यह भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें घोषित