Rajasthan Suicide: श्रीगंगानगर में 12वीं पास छात्र ने र‍िवॉल्‍वर से खुद को मारी गोली, पुलिस ने कमरे को क‍िया सील 

Rajasthan Suicide: कमरे में प‍िता की लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर रखी थी. छात्र भी कमरे में अकेला ही था. तभी फायर‍िंग की आवाज आई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सुजस ने र‍िवॉल्‍वर से गोली मार ली.

Rajasthan Suicide: श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले श्रवण धारणिया के 17 वर्षीय बेटे सुजस की गोली लगने से मौत हो गई.  घटना देर रात की है. सुजस घर के एक कमरे में अकेला था.  मरे में उसके पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर रखी थी. अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे. सुजस खून से लथपथ पड़ा था. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

पुल‍िस परि‍जनों से कर रही पूछताछ 

सूचना पर रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.  थानाधिकारी कलावती चौधरी ने बताया, कमरे को सील कर एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाया गया.  टीमों ने मौके का निरीक्षण किया.  शव को मोर्चरी में रखवाया गया है.  गोली लगने की प्रारंभिक जांच जारी है.  गोली चलने के कारणों की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. 

Advertisement

पर‍िजनों से पूछताछ कर रही पुल‍िस 

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है.  सुजस ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी.  वह दो बहनों का इकलौता भाई था. रायस‍िंहनगर थानाध‍िकारी कलावती चौधरी ने मीड‍िया को बताया क‍ि‍ शाम को घटना की सूचना म‍िली. सूचना पर घटनास्‍थल पर पहुंचकर मृतक की लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया. FSL को इसकी सूचना दी. जांच के बाद घटना के बारे में पता चल जाएगा.  

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में डराने लगा कोरोना, अब तक 69 लोग कोरोना पॉज‍िट‍िव म‍िले