Panchayat Election: राजस्थान में 14,600 से ज्यादा पंचायतों में चुनाव की तैयारी, वोटर लिस्ट फाइनल; मार्च में तारीखों का एलान संभव

Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर प्रदेश में सुगबुगाहट तेज हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच तारीखों को लेकर चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan Panchayat Election 2026

 Rajasthan Panchayat Election Date: प्रदेश में पंचायत चुनाव की कवायद तेज हो गई है. सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच मार्च के पहले हफ्ते में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है. इसके साथ ही आरक्षण लागू करने और लॉटरी प्रक्रिया भी इसी महीने पूरी कर ली जाएगी.पंचायत चुनाव में आरक्षण और लॉटरी प्रक्रिया वह मुख्य चरण हैं जो यह तय करते हैं कि कौन सी सीट (सरपंच, वार्ड पंच, या जिला प्रमुख) किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी. 

वोटर लिस्ट का काम अंतिम चरण में

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राज्य में पहले फेज में 14,600 से ज़्यादा ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे. इसके बाद पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव होंगे. कमीशन लेवल पर वोटर लिस्ट को फ़ाइनल किया जा रहा है. जिसके साथ ही  यूनिट वाइज वोटर लिस्ट बनाने का काम फ़ाइनल स्टेज में है और सूचियों पर आपत्तियां भी मांगे गए हैं.

मार्च में पूरी होगी लॉटरी प्रक्रिया

इसके बाद सूत्रों के अनुसार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सात दिन के भीतर आरक्षण का फॉर्मूला लागू कर दिया जाएगा. इसके तुरंत बाद सीटों की लॉटरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. माना जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया मार्च महीने में ही पूरी कर ली जाएगी ताकि समय पर चुनाव कराए जा सकें.

कार्यकाल और चुनाव पर होगा फैसला

प्रदेश में 12 जिला परिषदों और उनसे जुड़ी पंचायत समितियों के भविष्य पर सरकार को बड़ा फैसला लेना है. इन परिषदों का कार्यकाल इसी वर्ष सितंबर से दिसंबर के मध्य समाप्त होने वाला है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सरकार को यह तय करना है कि इन क्षेत्रों में चुनाव अभी कराए जाएं या बाद में. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के पास कार्यकाल समाप्त होने से छह माह पूर्व ही बोर्ड को भंग करने का कानूनी अधिकार सुरक्षित है. इसके अतिरिक्त, नियत समय के बाद गठित की गई नई ग्राम पंचायतों में चुनाव की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि निर्वाचन आयोग ने इन क्षेत्रों में मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे चुनाव की संभावनाओं को बल मिल रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajasthan: विधानसभा की कार्यवाही से पहले सीएम विधायकों के साथ करेंगे बैठक, फ्लोर मैनेजमेंट पर करेंगे चर्चा