राजस्थान में महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर किया ट्रैप

10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद भी जब महिला पटवारी का लालच खत्म नहीं हुआ तो उसने दूसरी किश्त की डिमांड कर दी. लेकिन उसकी यही गलती भारी पड़ गई. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं पटवारी आशा देवी.
NDTV Reporter

Khairthal-Tijara News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए टपूकड़ा तहसील (Tapukara Tehsil) की एक महिला पटवारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पटवारी यह रिश्वत जमीन का इंतकाल (Mutation) खोलने के एवज में मांग रही थी.

क्या है पूरा मामला?

अलवर एसीबी चौकी पर एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता के निधन के बाद, राजस्व रिकॉर्ड में नाम सही करवाने और इंतकाल खोलने के लिए हल्का सांथलका की पटवारी आशा देवी (Patwari Asha Devi) 30000 रुपये की रिश्वत मांग रही है.

Advertisement

वेरिफिकेशन में खुली पोल

शिकायत के बाद एसीबी ने 25 मई 2026 को मामले का वेरिफिकेशन किया. जांच में सामने आया कि आरोपी पटवारी एडवांस के तौर पर 10000 रुपये ले चुकी है और काम आगे बढ़ाने के लिए 5000 रुपये की अतिरिक्त डिमांड कर रही है.

ऐसे बिछाया गया जाल

इसके बाद डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में अलवर प्रथम एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान ने ट्रैप की योजना बनाई. 4 जून को जैसे ही परिवादी ने पटवारी आशा देवी को 5000 रुपये नकद दिए, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया. रिश्वत की रकम पटवारी के बैग से बरामद कर ली गई है.

केस दर्ज, पूछताछ जारी

फिलहाल एसीबी टीम आरोपी महिला पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:- BJP आज शाम करेगी राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान! राजस्थान के ही होंगे दोनों चेहरे, मदन राठौड़ ने दिए संकेत

Advertisement