ANTF Rajasthan: राजस्थान में नशे के खिलाफ ड्रग तस्करों की कमर को लगातार तोड़ रही ANTF (Anti-Narcotics Task Force) ने गठन के सिर्फ175 दिनों के अंदर पीठ थपथपाने वाला काम किया है. प्रदेश को ड्रग माफियाओं के चुंगल से आजाद करवाने के लिए लगातार तेज कार्रवाई करते हुए टास्क फोर्स ने अब तक 563 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करी के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है. 7 अक्टूबर 2025 को इसकी शुरुआत के बाद से यह विभाग अब तक राज्य में ड्रग पैडलरों की नाक में दम कर रखे हुआ है.
175 दिन और 258 कार्रवाई में जब्त ₹563 करोड़
आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में ANTF ने राज्य के कोने-कोने में अपनी धमक कायम की है. पिछले 6 महीनों से भी कम समय में टीम ने 258 सफल ऑपरेशन को अंजाम दिए है. जिसमें सबसे खास बात यह है कि ₹563 करोड़ का यह आंकड़ा सिर्फ जब्त किए गए ड्रग्स का है; इसमें कार्रवाई के दौरान मिले वाहनों, हथियारों और फैक्ट्रियों की कीमत शामिल नहीं है.
नशा-रोधी कार्यबल की उपलब्धि
Photo Credit: Meta (AI)
ANTF की अब तक के सफल ऑपरेशन
175 दिनों के अंदर ANTF ने प्रदेश भर में एमडी (MD) बनाने वाली 30 फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है जिनमें 6 सीधे ANTF ने पकड़ी है. इसके अलावा राज्य में गांजे और अफीम की अवैध खेती के 5 बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है. इस दौरान नशे के कारोबार से जुड़े 45 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया गया है. जिनमें 25000 से लेकर 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश शामिल है. इनमें से पकडे गए तस्करों में 13 राजस्र्थान के बाहर दिल्ली, गुजरात, हररयाणा, मध्य प्रिेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल से पकड़े गए थे. जबकक बाकी 32 तस्कर राजस्थान के विभिन्न जिलों से दबोचे गए हैं. इसके अलावा अफीम तस्करी की 5 बड़ी अंतरराष्ट्रीय खेपें भी पकड़ी गईं.
दहशत में नशे के सौदागर
वही पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने आगे बताया कि इन 175 दिनों में न केवल कार्रवाई हुई, बल्कि एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी खड़ा किया गया है. वर्तमान में ANTF के पास 18 चौकियां, 1 थाना और एक आधुनिक मुख्यालय है, जहां प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात है. इस तंत्र की सक्रियता का ही परिणाम है कि नशे के सौदागरों के बीच अब अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: जोधपुर की पॉश सोसाइटी में ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, अलमारी से निकला 2 करोड़ का सफेद जहर