Rajasthan Assembly Budget Session 2026: राजस्थान विधानसभा में आज का दिन हलचल भरा रहने वाला है. गुरुवार को सदन की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी, लेकिन खास बात यह है कि आज प्रश्नकाल (Question Hour) नहीं होगा. सदन की कार्यवाही सीधे शून्यकाल से शुरू की जाएगी. पिछले कुछ दिनों से राज्यपाल के अभिभाषण पर जो बहस चल रही है, आज उसका आखिरी दिन है. दोपहर 3 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विपक्ष की ओर से अपनी बात रखेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार का पक्ष रखते हुए बहस का जवाब देंगे.
मेज पर रखी जाएंगी सरकारी रिपोर्ट
अभिभाषण पर चर्चा के साथ-साथ आज सदन में कई विभागों के सालाना काम-काज का ब्योरा (रिपोर्ट) भी पेश किया जाएगा. इसमें RIICO और वन विकास निगम जैसे बड़े विभागों की रिपोर्ट्स शामिल हैं. साथ ही, खेती-किसानी और महिला विकास से जुड़ी कमेटियों की सिफारिशें भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी. यह एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से विभागों की सालभर की कार्यप्रणाली को सार्वजनिक किया जाता है. इन रिपोर्टस को मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री संजय शर्मा और सभापति कल्पना देवी सदन की पटल पर प्रस्तुत करेंगी.
11 फरवरी को आएगा राजस्थान का बजट
आज मुख्यमंत्री के जवाब के साथ ही राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण (Phase 1) पूरा हो जाएगा. इसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाएगा. विधानसभा के कैलेंडर के अनुसार, सत्र का दूसरा चरण 11 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. यह चरण पूरे राज्य के लिए सबसे ज्यादा अहम है क्योंकि 11 फरवरी को ही प्रदेश का पूर्ण बजट प्रस्तुत किया जाएगा. इस बजट से युवाओं, महिलाओं और किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं. 11 फरवरी को बजट पेश होने के साथ ही सदन में एक बार फिर बजट पर चर्चा का दौर शुरू होगा.
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में थमी पश्चिमी विक्षोभ की हलचल, बाड़मेर में गर्मी तो फतेहपुर में ठिठुरन, अगले 48 घंटे भारी
LIVE TV देखें