राजस्थान विधानसभा: JJM घोटाले पर अपनों के ही निशाने पर भजनलाल सरकार, आज विधानसभा में मचेगा शोर

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज (शुक्रवार) सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी. सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी. इस दौरान तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न शामिल हैं जबकि अतारांकित प्रश्नों की सूची में 21 प्रश्न रखे गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan Assembly Session
Website

 Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज (शुक्रवार) सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी. सदन की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा. इसके साथ ही आज सदन में जल जीवन मिशन की कथित अनियमितताओं और बजट 2026 पर गरमागरम बहस होने के आसार हैं.

उपमुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों की होगी परीक्षा

 प्रश्नकाल के दौरान तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न शामिल हैं जबकि अतारांकित प्रश्नों की सूची में 21 प्रश्न रखे गए हैं. सदन में आज  उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से संबंधित विभागों पर भी आज सदन में सवाल जवाब होंगे.इसके अलावा कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ( PHED), जल संसाधन विभाग (JJM), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहकारिता विभाग और नगरीय विकास विभाग से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे. 

जेजेएम पर होगी सदन में चर्चा

आज सदन में सबसे ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा प्रस्तावित है. जिसमें MLA कालीचरण सराफ ने जल जीवन मिशन योजना के तहत फाइनेंशियल और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी गड़बड़ियों के बारे में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव के जरिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचा जाएगा.

घुमंतू जातियों के आवास पर ध्यानाकर्षण

पीपल्दा विधायक चेतन पटेल ने अपने क्षेत्र के विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतू परिवारों के लिए भूखंड और पट्टा आवंटन का मुद्दा उठाया है. आवास विहीन इन जातियों की समस्या पर पंचायती राज मंत्री सदन में सरकार का रुख स्पष्ट करेंगे.

सदन के पटल पर वार्षिक रिपोर्टें

सदन के पटल पर आज गृह विभाग की एक अधिसूचना भी रखी जाएगी जिसे मंत्री जवाहर सिंह बेढम प्रस्तुत करेंगे.इसके अलावा उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजस्थान इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे. वन मंत्री संजय शर्मा कैंपा प्राधिकरण राजस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे.

Advertisement

समितियों के प्रतिवेदन होंगे पेश

विधानसभा में आज विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन भी पटल पर रखे जाएंगे. पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति का प्रतिवेदन सभापति नरेंद्र बुडानिया प्रस्तुत करेंगे जबकि पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासन संबंधी समिति का प्रतिवेदन सभापति हरि सिंह रावत सदन में रखेंगे.

यह भी पढ़ें: RBSE Exam Class 10 2026: राजस्थान में दोस्त की जगह 10वीं बोर्ड का पेपर देने पहुंचा डमी कैंडिडेट, एक 'नजर' ने बिगाड़ा खेल

Advertisement