Rajasthan: बाड़मेर NH-68 पर भीषण सड़क हादसा, कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajasthan News: बाड़मेर के NH-68 पर कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बाड़मेर के NH 68 पर कार और पिकअप के बीच भीषण सड़क हादसा
NDTV

Barmer  Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने चार लोगों की जान चली गई. नेशनल हाईवे 68 पर एक कार और पिकअप के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

NH-68 पर हरसानी फाटा के पास हादसा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को बाड़मेर के नेशनल हाईवे 68 पर एक कार पिकअप गाड़ी की जोरदार हो गई.  हादसे में दोनों ही वाहनों में सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को बाड़मेर मेडिकल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां  चिकित्सकों ने कार सवार चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. वही पिकअप चालक का जिला अस्पताल में चल रहा है.

Advertisement

पिकअप और कार की भिड़ंत जोरदार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पिकअप गाड़ी बाड़मेर से सामान लादकर जैसलमेर की ओर जा रही थी, वहीं सामने से आ रही कार जैसलमेर से बाड़मेर की तरफ आ रही थी. इसी दौरान दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई.

शिनाख्त की कोशिशें जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह और डीएसपी रमेश शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.  डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.  कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और मौके पर मिले कैंटीन कार्ड के आधार पर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.

 मामले की जांच में जुटे पुलिसकर्मी

 हादसे की सूचना के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह व डीएसपी रमेश शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे हादसे की जानकारी ली. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: भीषण गर्मी के बीच अजमेर में पानी की चोरी, पाइपलाइन में छेद कर खेतों में कर रहे थे सिंचाई, JEN ने रंगे हाथों पकड़ा

Topics mentioned in this article