राजस्थान में 18 से 20 मार्च को मौसम में होगा बड़ा उलटफेर, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट

मौसमी बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ेगा, क्योंकि ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों जैसी फसलें बर्बाद हो सकती हैं. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी फसलें, अनाज और पशुधन को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Rajasthan Weather Big Update: राजस्थान में मौसम लगातार करवट बदल रही है. जहां एक और पश्चिमी राजस्थान में गर्मी तपाना शुरू कर दी है. वहीं पूर्वी राजस्थान में मौसम में बदलाव दिख रहा है. अब मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च से मौसम का जबरदस्त उलटफेर होने वाला है, जहां आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 से 20 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, साथ ही मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होगी. 

यह बदलाव सबसे पहले पश्चिमी राजस्थान जैसे बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर संभागों में दिखेगा, जो धीरे-धीरे जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा तक फैलेगा. 

Advertisement

19-20 मार्च को भी बारिश का अलर्ट

जयपुर में विशेष रूप से 19-20 मार्च को 20-30 मिमी बारिश और ओलों का खतरा है. पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश और बादलों ने प्रदेशभर में तापमान को नीचे ला दिया है. कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट आई. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया. 

पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, कोटा में 36.3 डिग्री, जोधपुर में 36 डिग्री, जबकि जयपुर में अधिकतम 33.9 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री रहा. 

फतेहपुर में न्यूनतम 11.7 डिग्री और नागौर में 13.2 डिग्री दर्ज होने से रातें हल्की ठंडी हो गईं. 17 मार्च को मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, लेकिन शाम से बादल घने होने लगेंगे.

फसल पर पड़ेगा प्रभाव

इस मौसमी बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ेगा, क्योंकि ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों जैसी फसलें बर्बाद हो सकती हैं. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी फसलें, अनाज और पशुधन को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करें. यात्रियों को भी हाईवे पर कम दृश्यता और फिसलन से सावधान रहना चाहिए, ट्रेन-बस शेड्यूल चेक करें. आमजन बिजली गिरने, जलभराव और तेज आंधी से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें. 

Advertisement

IMD ऐप पर लोकल अपडेट्स चेक करते रहें ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. जयपुर और आसपास के निवासियों के लिए यह अलर्ट खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि शहर में बारिश से ट्रैफिक जाम और जल निकासी की समस्या बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान वालों की मौज! जयपुर पहुंचे रविंद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी, जानें कब शुरू होगी RR की प्रैक्टिस

Advertisement