Rajasthan: राजस्थान के 30 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं की होगी परीक्षा, AI और सोशल मीडिया की ट्रेनिंग देगी पार्टी

राजस्थान में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को AI और सोशल मीडिया की ट्रेनिंग देगी. ताकि विपक्ष के नैरेटिव का मुकाबला करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जा सके.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी अपने सूचना तंत्र को मजबूत करने की स्पेशल अभियान शुरू करेगी. पार्टी 30 लाख कार्यकर्ताओं को AI और सोशल मीडिया की ट्रेनिंग देगी. इसका मकसद विपक्ष के नैरेटिव का मुकाबला करने के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण देना है. इस अभियान के तहत राज्य के करीब 30 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाएगी. 

एप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

हर स्तर के ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन केवल पार्टी के सरल एप के माध्यम से ही किया जाएगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सभी प्रतिभागियों का सरल ऐप पर ही एक ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा. इस टेस्ट को सफलतापूर्वक पास करने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी की ओर से सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा.

Advertisement

पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली पर होगी चर्चा

पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से लेकर पार्षद, प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक सभी के लिए आयोजित की जाएगी. कांग्रेस या अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर BJP में शामिल होने वाले नए नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष ट्रेनिंग सेशन रखा गया है, ताकि वे पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली को समझ सकें. 

प्रदेश स्तर के नेताओं के लिए 15 सत्र होंगे

प्रदेश स्तर के नेताओं के लिए 15 विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. इनमें चुनाव प्रबंधन, मीडिया और सोशल मीडिया प्रबंधन, AI के सही उपयोग और पार्टी के लिए सकारात्मक छवि बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे. इस महा-अभियान के लिए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित 857 वक्ताओं का चयन किया गया है, जो अलग-अलग स्तर पर ट्रेनिंग देंगे.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान समेत देशभर में महंगा हुआ पेट्रोल, कीमतों में 2 रुपए से भी ज्यादा बढ़ोतरी