बीजेपी ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी! संगठन की एक और लिस्ट जारी; इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई टीम में जयपुर, उदयपुर, अलवर और भरतपुर समेत अन्य जिलों से भी पदाधिकारियों को नियुक्ति दी गई है. इस लिस्ट को अगले पंचायत चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

राजस्थान बीजेपी ने एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित की है. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर पदाधिकारियों की सूची जारी हुई. मोर्चे में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री के नामों का ऐलान किया गया है. संगठन में नए चेहरों को मौका दिया गया है. साथ ही क्षेत्रीय संतुलन साधने की भी कोशिश दिखी है. बीते दिन (25 मार्च) ही बीजेपी ने मीडिया प्रभारियों की भी लिस्ट जारी की थी. 

पंचायत चुनाव से पहले संगठन विस्तार

नई टीम में जयपुर, उदयपुर, अलवर और भरतपुर समेत अन्य जिलों से भी पदाधिकारियों को नियुक्ति दी गई है. इस लिस्ट को अगले पंचायत चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है. मोर्चे से लेकर कई अहम पदों पर नियुक्ति करते हुए संगठन विस्तार के साथ चुनावी तैयारी तेज हो गई है. आगामी चुनाव को देखते हुए नई टीम को पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव से पहले सक्रिय किया जाएगा.

Advertisement

इन अहम पदों पर नियुक्ति

  • प्रदेश मोर्चा की 47 पदाधिकारियों की टीम घोषित
  • प्रदेश महामंत्री: ओम प्रकाश जेदिया, राजेश और मुकेश गर्ग
  • मुकेश किराड़ समेत 8 उपाध्यक्ष बनाए.
  • बाबूलाल वर्मा और नरसी किराड़ समेत 12 प्रवक्ता.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 28 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, 50km की रफ्तार से चलेगी आंधी, बारिश- ओलावृष्टि का अलर्ट जारी