राजस्थान में बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम तैयार, निकाय चुनाव से पहले 49 चेहरों को मिली जिम्मेदारी

महिला मोर्चा की नई टीम में तीन महामंत्री और 8-8 उपाध्यक्ष-प्रदेश मंत्री नियुक्त की गई है. इसके अलावा, 12 प्रदेश प्रवक्ताओं के नामों की भी घोषणा भी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान की महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम घोषित की.

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मंजूरी के बाद महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम घोषित की. महिला कार्यकारिणी में कुल 49 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है. नई प्रदेश टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री के साथ 12 प्रदेश प्रवक्ता भी शामिल की गई हैं. प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी कोटा की सुनीता व्यास, झुंझुनू की डॉ. अरुणा सिहाग और दौसा की डॉ. मूर्ति मीणा को सौंपी गई है. कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी बीना शर्मा और मीना बनर्जी को दी गई है. कोषाध्यक्ष सुषमा सैनी (जयपुर शहर) और सह-कोषाध्यक्ष कनिका विश्नोई (जोधपुर देहात उत्तर) बनाई गई हैं.

उपाध्यक्ष पद पर नियुक्तियां

विजय लक्ष्मी राजपुरोहित - बालोतरा
शिखा वेद - चूरू
निकिता राठौड़ - सीकर
ज्योति मिश्रा - जयपुर शहर
डॉ. शानू यादव - अलवर उत्तर
अनुराधा माहेश्वरी - जयपुर शहर
अंजू सैनी - श्रीगंगानगर
रेखा परिहार - भीलवाड़ा

Advertisement

3 प्रदेश महामंत्री नियुक्त  

सुनीता व्यास - कोटा शहर
डॉ. अरुणा सिहाग - झुंझुनू
डॉ. मूर्ति मीणा - दौसा

प्रदेश मंत्री पद पर इन्हें मिला मौका

डॉ. रजनी गावड़िया - नागौर देहात
मुकेश कंवर - अजमेर देहात
रेखा जैन - पाली
जयश्री दाधीच - चूरू
हंसीका गुर्जर - भरतपुर
अमरावती शर्मा - जयपुर शहर
शीला चन्दन जाटव - करौली
सीमा अखावत - अजमेर शहर

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटेगी टीम 

इसके अलावा प्रदेश आईटी संयोजक पूजा गुरनानी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रियंका त्यागी, रिसर्च संयोजक शृष्टि सेठी और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नीलम मूंदड़ा समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. महिला मोर्चा की नई टीम अब प्रदेश में संगठन की बात को आम जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को आधी आबादी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगी. पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव से पहले इस टीम की भूमिका और भी अहम हो गई है.

यह भी पढ़ेंः जल्द होंगे RCA के चुनाव! कमेटी के सदस्य ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के इलेक्शन पर दिया बड़ा बयान