Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत 40 नेताओं के नाम, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan BJP Star Campaigners List 2024: राजस्थान में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी हो गई है. इसमें मोदी-शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. राजस्थान के सीएम के अलावा इस बार 4 अन्य राज्यों के सीएम यहां आकर प्रचार करने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फाइल फोटो.
ANI

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 40 नाम हैं, जिसमें से 26 नेता राजस्थान के हैं. जबकि 4 अन्य पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री हैं और 1 पूर्व मुख्यमंत्री हैं. लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. उनके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम शामिल है.

जिन चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को राजस्थान का स्टार प्रचारक बनाया गया है उनमें सबसे पहला नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है. उनके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नाम लिस्ट में शामिल है. इनके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस बार राजस्थान में प्रचार करने के लिए आने वाले हैं. ये सभी राजस्थान की सीमाओं से सटे हुए राज्य हैं, इसी कारण बीजेपी ने इन प्रदेशों के सीएम को राजस्थान का स्टार प्रचाकर बनाया है.

Advertisement

लिस्ट में आगे बढ़ें तो अगला नाम पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ का है. उनके बाद भाजपा राष्ट्रीय मंत्री मनजिन्दर सिंह सिरसा, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का नाम शामिल है. इन सब नामों के बाद से राजस्थान के नेताओं के नाम शुरू हो जाते हैं. सबसे ऊपर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी का नाम लिखा हुआ है. उनके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का नाम शामिल है.

राजस्थान में BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
Photo Credit: NDTV Reporter

इसी क्रम में आगे बढ़ें तो अगला नाम पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का है. उनके बाद लिस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार में मंत्री किरोडीलाल मीणा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर, प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक वी.सतीश, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी परवेश साहिब सिंह, संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल.संतोष, लोकसभा स्पीकर ओम बिडला, संसदीय बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश माथुर और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम शामिल है.

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, सांसद कनकमल कटारा और विधायक बाबा बालकनाथ का नाम भी राजस्थान भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है.  


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.